स्वर्ण मंदिर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ हमले पर दिए बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।
चन्नी ने कहा कि देश के जवान पर हमें गर्व है... मैंने एक बयान दिया है कि पिछली बार जब चुनाव थे तो उस दौरान 40 जवान शहीद हुए, आज तक सरकार ने यह पता नहीं किया कि वह हमला किसने किया था... अब फिर से चुनाव हो रहे हैं और फिर से जवानों पर हमला और जवान शहीद हुए। मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं। आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं... पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि यह हमले राजनीतिक हैं और ऐसे हमले फिर से हो सकते हैं... मैं भाजपा से कह रहा हूं कि आप इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि यह कैसे हुआ?... हर बार ऐसा क्यों हो रहा है... सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है?