फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की हूं लड़ सकती हूं: प्रियंका गांधी के नारे को कांग्रेस ने चंडीगढ़ निगम चुनाव में अपनाया, 40 फीसदी महिलाओं को दी टिकट 

Sat, 04 Dec 2021 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

प्रियंका गांधी के नारे को साकार करने में चंडीगढ़ कांग्रेस को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। कांग्रेस पार्टी को केवल दो वार्डों पर ही और महिला उम्मीदवार उतारनी पड़ी। 12 वार्ड पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
नामांकन भरतीं दीपा दूबे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़की हूं लड़ सकती हूं... यह नारा अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर दिया है। इस नारे को चंडीगढ़ कांग्रेस ने भी जनरल वार्ड से गुरबख्श रावत और दीपा दुबे को टिकट देकर अपनाया है। निगम चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं को 40 प्रतिशत के हिसाब से 14 महिलाओं को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


इस बार चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के लिए कुल 35 वार्ड हैं। 40 प्रतिशत के हिसाब से कुल 14 वार्डों में ही महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें से फिलहाल 12 वार्ड महिलाओं के लिए, जिसमें नौ सामान्य महिला वार्ड और तीन एससी महिला वार्ड के लिए आरक्षित हैं। प्रियंका गांधी के नारे को साकार करने में चंडीगढ़ कांग्रेस को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। कांग्रेस पार्टी को केवल दो वार्डों पर ही और महिला उम्मीदवार उतारनी पड़ी।

वार्ड नंबर- 27 और 12 महिला उम्मीदवारों को अतिरिक्त मिले हैं। वार्ड नंबर- 27 में सेक्टर- 38 वेस्ट (पुनर्वास कॉलोनी को छोड़कर) सेक्टर- 39 और 40 है जबकि वार्ड नंबर 12 में सेक्टर 15, 16 और 17 आता है। इस वार्ड से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वार्ड नंबर 27 से गुरबख्श रावत को उम्मीदवारी मिली है। वह वर्तमान पार्षद हैं। इससे कुल 40 प्रतिशत का कोटा भी पूरा हो गया। 

इन वार्डों से लड़ेंगी महिलाएं 

वार्ड नंबर-1, 4, 5, 6, 9, 10, 12, 16, 18, 19, 22, 23, 27, 28
विज्ञापन


लड़की हूं लड़ सकती हूं.. से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा
प्रियंका गांधी की लड़की हूं लड़ सकती हूं.. के नारे को सभी प्रदेशों में लागू होना चाहिए। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी ने इसे लागू किया है। इससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा।  - दीपा दुबे, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस और वार्ड नंबर 12 की उम्मीदवार

चंडीगढ़ में प्रियंका मॉडल से महिलाओं में खुशी
कांग्रेस पार्टी में पहले से ही महिलाओं के प्रति आदर भाव है। चंडीगढ़ में प्रियंका मॉडल से महिलाओं में और उत्साह बढ़ेगा। इससे महिलाओं में जागृति आएगी।  - गुरबख्श रावत, कांग्रेस पार्टी की वार्ड नंबर 27 से उम्मीदवार

हमने प्रियंका मॉडल अपनाया है
कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करती है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हैं। चंडीगढ़ में प्रियंका गांधी का मॉडल अपनाया है। नगर निगम चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट दिया है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी।  - सुभाष चावला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें