बालक मोटर्स के संचालक ईश्प्रीत सिंह ने कहा कि वे पहले दस रुपये के सिक्के ले लिया करते थे, लेकिन जब कभी इन सिक्कों को बैंक में जमा कराने के लिए जाते तो बैंक कर्मी इन्हें जमा करने में आनाकानी करने लगे। अब स्थिति को देखते हुए उन्होंने कस्टमर से ये सिक्के लेने ही बंद कर दिए हैं। नुकसान झेलने से अच्छा है पहले ही ग्राहक को मना कर दो।
10 रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजायन वैध: एसडीएम
एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि दस रुपये के सिक्के के सभी 14 डिजाइन वैध हैं। रिजर्व बैंक अनुसार वह चलन में सिर्फ उन्हीं सिक्कों को लाता है जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं। इन सिक्कों में अलग फीचर्स हैं ताकि ये आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें और इन्हें समय-समय पर पेश किया गया है। फिर यदि लोगों को सिक्कों को लेकर कोई भ्रम है तो वह पास के किसी भी बैंक में जाकर उसे चेक करवा सकता है। वहीं बैंक एसबीआई प्रबंधक जसपाल सिंह ने भी कहा कि दस के सभी सिक्के असली हैं।
ऐसे हैं 14 तरह के सिक्के
- श्रीमद राजचंद्र के 150वें जन्मदिवस पर जारी।
- नेशनल आर्काइव के 125वें वर्ष के अवसर पर जारी।
- स्वामी चिन्मयानंद की जन्म शती के अवसर पर जारी।
- डॉ. बीआर अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ पर जारी।
- इंटरनेशनल योगा डे पर जारी।
- महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के सौ वर्ष पूरा होने पर जारी।
- क्वॉयर बोर्ड की डायमंड जुबली पर जारी।
- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की सिल्वर जुबली पर जारी।
- भारतीय संसद के 60 वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी।
- सामान्य सिक्कों की नई श्रृंखला जारी।
- रिजर्व बैंक के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी।
- होमी भाभा के जन्मशती वर्ष पर जारी।
- ‘विविधता में एकता’ शीर्षक के साथ दो धातुओं के मिश्रण वाला सिक्का।
- ‘कनेक्टिविटी एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ शीर्षक के साथ दो धातुओं के मिश्रण वाला सिक्का।