फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: आप MLA पठानमाजरा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत, कहा- गुरु मर्यादा के खिलाफ की दूसरी शादी

Tue, 11 Oct 2022 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

विधायक की दूसरी पत्नी ने कहा कि उनका विधायक पति हरमीत सिंह के साथ करीब दो माह से विवाद चल रहा है। हरमीत सिंह ने दूसरा विवाह किया था लेकिन शादी के दो माह बाद ही उनका गृहस्थ जीवन डगमगाने लगा। अगस्त में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब शिकायत पहुंची है। यह शिकायत हरमीत सिंह की दूसरी पत्नी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम सौंपी है। आरोप लगाया है कि हरमीत सिंह ने गुरु मर्यादा के खिलाफ दूसरी शादी की है। मांग की गई है कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख धार्मिक रीति रिवाजों का उल्लंघन करने पर उन्हें तलब कर धार्मिक सजा सुनाए।

विज्ञापन


दूसरी पत्नी ने कहा कि उनका विधायक पति हरमीत सिंह के साथ करीब दो माह से विवाद चल रहा है। हरमीत सिंह ने दूसरा विवाह किया था लेकिन शादी के दो माह बाद ही उनका गृहस्थ जीवन डगमगाने लगा। अगस्त में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी थीं। मगर अब विधायक की पत्नी श्री अकाल तख्त साहिब पहुंची हैं। उन्होंने अपनी शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सहायक को सौंपी और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने खुलकर आरोप लगाया कि विधायक हरमीत सिंह ने 14 अगस्त को उनसे शादी की थी लेकिन शादी के समय से लेकर अब तक उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। वहीं कानूनी तौर पर भी उन्हें धोखे में रखा गया है। उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, क्योंकि पति सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं और पुलिस ने अब तक विधायक पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


शिकायत में उन्होंने हरमीत सिंह पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। यह भी कहा कि दोनों का एक अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बदनाम करने के लिए वायरल किया गया। उधर, विधायक ने इस वीडियो को वायरल करने का उन पर लगाया था। विधायक ने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी जान से मारने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें