फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू के खिलाफ अकालियों ने उगली आग

Tue, 18 Nov 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेताओं के बीच जारी तल्ख बयानबाजी के सिलसिले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया।
विज्ञापन


शिअद ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा से संपर्क साधकर सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। शिअद ने कहा कि पूर्व सांसद का रवैया गठबंधन धर्म के खिलाफ है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सिद्धू को रोकने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई से संबंधित प्रक्रिया भी शुरू की जानी चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से रविवार को लुधियाना में शिअद के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद यह शिकायत की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व का उल्लंघन कर रहे सिद्धू

दल के प्रवक्ता और पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कमल शर्मा को फोन करके लुधियाना में एक धार्मिक समारोह के दौरान की गई सिद्धू की टिप्पणियों से अवगत करवाया।

डॉ. चीमा ने हैरानी जताई कि जब दिल्ली में भाजपा हाईकमान और राज्य इकाई खुले तौर पर स्पष्ट कर चुकी है कि अकाली दल एवं भाजपा के बीच कोई मतभेद नहीं है, तो सिद्धू की इस बयानबाजी का क्या मलतब है। उनका अकाली लीडरशिप विरुद्ध बोलना, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सलाह का उल्लंघन है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पंजाब में गठबंधन जारी रखने के सार्वजनिक बयान दिए हैं। डॉ. चीमा ने शर्मा को अपील की कि वह पार्टी हाईकमान के पास मामला उठाएं, ताकि सिद्धू को रोका जाए। उन्होंने यह मांग भी रखी कि सिद्धू के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ये कहा था नवजोत सिद्धू ने

सिद्धू ने शिअद पर हमला बोलते हुए कहा था कि अकालियों की वजह से पंजाब के लोग सात साल से दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं।

रिश्तों में कड़वाहट लाती हैं टिप्पणियां
शिअद पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि सिद्दू की ऐसी टिप्पणियां अकाली-भाजपा गठबंधन में कड़वाहट पैदा करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें