फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के केंद्रीयकरण के विरोध में हुआ समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के केंद्रीयकरण के खिलाफ रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष हिमायत समिति का गठन किया गया। पीयू के छात्र संगठन एसएफएस ने इसका गठन करने के लिए एक बैठक बुलाई।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न छात्र, सिख, किसान संगठनों, वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। साथ ही पीयू के कुछ प्राध्यापक भी शामिल हुए। इस दौरान पीयू के केंद्रीयकरण को रोकने के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। एसएफएस के हरमनदीप सिंह और दल खालसा के परमजीत सिंह को इस समिति का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
यह भी बने संगठन का हिस्सा
संगठन में छात्रों के अलावा लोक संग्राम मोर्चा के अवतार सिंह, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के रनबीर सिंह, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के जरनल सेक्रेटरी प्रो. मोहिंदर पाल सिंह, यूनाइटेड सिख मूवमेंट के हरप्रीत सिंह और सोशल एक्टिविस्ट सिमरत कौर सहित कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें