फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कॉलेजों में BA के दाखिले शुरू, 70% से अधिक अंक वालों को पहली काउंसलिंग में मिला प्रवेश

Wed, 17 Aug 2022 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसडी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बीए के दाखिले के लिए 70 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वाले उम्मीदवारों का पहली काउंसलिंग के लिए चयन किया गया है। उम्मीदवारों की अधिक संख्या को देखते हुए दूसरी काउंसलिंग की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सरकारी और निजी कॉलेजों में नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्स बीए के दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए। पहली काउंसलिंग में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले बच्चों को दाखिला मिला है। चयनित उम्मीदवारों की सूची निजी कॉलेजों की ओर से उनकी वेबसाइट और सरकारी कॉलेजों की ओर से डीएचई चंडीगढ़ व कॉलेजों की अपनी वेबसाइट दोनों पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को उन्हें भेजे गए फीस के लिंक के 24 घंटे के दौरान फीस जमा करवानी होगी, अन्यथा उनका दाखिला रद्द हो जाएगा। छात्रों को लिंक रजिस्टर्ड ई-मेल या एसएमएस के जरिए भेजा गया है। शहर में एसडी कॉलेज और डीएवी कॉलेजों में आवेदन अधिक होने के कारण पहली काउंसलिंग में सीटें फुल होने की संभावना है।

दूसरी काउंसलिंग होगी या नहीं आज चलेगा पता
एसडी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बीए के दाखिले के लिए 70 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वाले उम्मीदवारों का पहली काउंसलिंग के लिए चयन किया गया है। उम्मीदवारों की अधिक संख्या को देखते हुए दूसरी काउंसलिंग की संभावना बहुत कम है। मुख्य विषयों के कांबिनेशन में तो संभव नहीं होगी लेकिन भाषा व म्यूजिक आदि में अगर सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी काउंसलिंग के जरिए इन्हें भरा जाएगा। उम्मीदवारों को फीस जमा करवाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम तक दूसरी काउंसलिंग करवानी पड़ेगी या नहीं इसकी स्थिति साफ हो जाएगी। कॉलेज की ओर से दूसरी काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों को संदेश भेजा जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा। डीएवी कॉलेज की एडमिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि 70 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वाले उम्मीदवारों की पहली काउंसलिंग के लिए सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। 24 घंटे में फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन

बीए काउंसलिंग का ये रहेगा शेड्यूल
सरकारी और निजी कॉलेजों में नॉन सेंट्रलाइज्ड कोर्स बीए में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग मंगलवार को 70 प्रतिशत और इससे अधिक की ऑनलाइन हुई। अगर सीटें खाली रहती है तो दूसरी काउंसलिंग 18 अगस्त को 60 प्रतिशत और इससे अधिक वालों के लिए, तीसरी काउंसलिंग 20 अगस्त को 50 प्रतिशत और इससे अधिक अंक वालों के लिए और चौथी काउंसलिंग 22 अगस्त को 50 प्रतिशत से कम अंक वालों के लिए आयोजित होगी। वहीं रिजवर्ड कैटेगरी की काउंसलिंग 20 अगस्त को आयोजित होगी।

सेंट्रलाइज्ड कोर्स के जनरल यूटी पूल की काउंसलिंग शुरू
शहर के निजी और सरकारी कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्स बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी (सभी स्ट्रीम) आदि की यूटी पूल जनरल कैटेगरी की काउंसलिंग मंगलवार को शुरू हो गई है। चयनित उम्मीदवारों को समय सीमा के साथ फीस का लिंक भेजा गया है। फीस जमा करवाने के बाद ही दाखिला पक्का होगा अन्यथा दाखिला रद्द हो जाएगा।

सेंट्रलाइज्ड कोर्स में जनरल पूल आउटसाइड यूटी की काउंसलिंग आज
शहर के सरकारी और निजी कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए जनरल पूल आउटसाइड यूटी के लिए काउंसलिंग बुधवार को आयोजित होगी। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को फीस का लिंक भेजा जाएगा।

सेंट्रलाइज्ड कोर्स में दूसरी काउंसलिंग का ये रहेगा शेड्यूल
सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज के लिए शहर के निजी और सरकारी कॉलेजों में यूटी पूल जनरल कैटेगरी के लिए दूसरी काउंसलिंग 23 अगस्त को और जनरल पूल आउटसाइड यूटी के लिए काउंसलिंग 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। कॉलेजों में ये काउंसलिंग कोर्सेज में खाली रही सीटों के लिए आयोजित की जाएगी।

इसके उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। वहीं खाली बची हुई सीटों पर दाखिला प्रक्रिया प्रत्येक कॉलेज में 26 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के मध्य आयोजित करवाया जाएगा। ये दाखिला सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जिन्होंने तय समय सीमा से पहले आवेदन फॉर्म जमा करवाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें