फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कभी भी लग सकती है आचार संहिता

Mon, 11 Aug 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा जल्द की जा सकती है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा में नामांकन से दस दिन पहले भी जो मतदाता अपने फार्म जमा करवाएंगे।
विज्ञापन


उन्हें चुनाव आयोग पंजीकृत करेगा। आयोग ने हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में नामांकन के दस दिन पहले तक उनका फार्म दस्तावेज सहित लेने का निर्णय लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने इस संदर्भ में समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारी और इंतजाम का जायजा लिया।

वालगद चुनाव की तैयारियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि संदेहास्पद कर्मचारियों को उड़नदस्ता टीमों में शामिल न किया जाए। यदि राजनीतिक गतिविधियों में कर्मचारी संलिप्त पाए जाते है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान 15 अगस्त से

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है और अपग्रेडेशन का कार्य जारी है। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए तैयारियां चल रही है।

कभी भी आदर्श आचारसंहिता लग सकती है। आयोग ने पेड न्यूज टीम, चुनाव टीम, उड़नदस्ता टीम के गठन और प्रशिक्षण के लिए कहा है। जिसके तहत राज्य के ज्यादातर जिले अपनी तैयारी कर चुके हैं।

हरियाणा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान 15 अगस्त से चलाया जाएगा। अगले एक से डेढ़ माह के लिए गतिविधि कैलेंडर भी लांच किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रजातंत्र के प्रहरी नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जिसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें