फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और झटका: सीएनजी के दाम 8.60 रुपये बढ़े, अब 80 रुपये में मिलेगी, पेट्रोल भी लगा चुका है शतक

Fri, 01 Apr 2022 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल में पेट्रोल के दाम 100.40 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं गुरुवार को यह दाम फिर बढ़ गए। गुरुवार को डीजल 87.48 और पेट्रोल 101.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच सीएनजी ने भी एक साथ 8.60 रुपये की छलांग मारी है। 71 रुपये 40 पैसे की सीएनजी अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। लोगों को जैसे ही ये जानकारी मिली चंडीगढ़ के सीएनजी पंपों पर गाड़ियों व ऑटो की लंबी कतार लग गई। लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों के लिए अब परेशानी होने लगी है।

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोग सीएनजी गाड़ियों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं लेकिन अब इसके भी दाम बढ़ने लगे हैं। लगभग दो माह से सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लोगों ने बताया कि अब सीएनजी के दामों में भी लगातार वृद्धि होनी है। यही वजह है कि एक बार तो सिलिंडर भरवा ही लेते।

100 के पार पेट्रोल, शहर के इतिहास में दूसरी बार
चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया है। बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल में पेट्रोल के दाम 100.40 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं गुरुवार को यह दाम फिर बढ़ गए। गुरुवार को डीजल 87.48 और पेट्रोल 101.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब शहरवासी 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदेंगे। डीजल के दाम भी उच्चतम स्तर पर हैं। इससे पहले 9 अक्तूबर 2021 को पेट्रोल ने शहर में 100 रुपये का आंकड़ा छुआ था।  
विज्ञापन


22 मार्च से लगातार बढ़ रहे दामों में सिर्फ 24 मार्च को ही दाम स्थिर रहे थे। एक हफ्ते में दाम करीब पांच रुपये बढ़ गए हैं। पड़ोसी जिला मोहाली और पंचकूला में पेट्रोल ने कुछ दिन पहले ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। दामों में लगातार वृद्धि का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं तो आने-जाने का खर्च भी बढ़ चुका है।

दाम बढ़ने से ग्राहकों का ही नहीं डीलर्स का भी नुकसान हो रहा है क्योंकि उनका मार्जिन तेल की कुल बिक्री पर होता है। क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है लेकिन पेट्रोल के दाम अधिक बढ़ने का यह केवल एक ही कारण नहीं है। रिफाइनरी कर, ट्रांसपोर्टेशन, डीलर कमीशन के अलावा राज्यों का टैक्स भी पेट्रोल के दाम बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें