फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पंचकूला में सीएम मनोहर लाल बोले- शैक्षणिक संस्थानों में मनाएं महापुरुषों की जयंती

Tue, 18 Feb 2020 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित करना चाहिए। इस तरह हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा राज्य के मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने धर्म, शिक्षा, आध्यात्मिकता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कई पहल की। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे कई अन्य महापुरुषों ने भी विभिन्न मौकों पर अपने भाषणों में लोगों के बीच स्वतंत्रता की लौ जगाने में योगदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि महापुरुषों का हमारे समाज में एक विशेष महत्व है। इसी श्रृंखला में राज्य सरकार द्वारा महापुरुषों की जयंती मनाने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने स्वामी दयानंद सरस्वती के उच्च मूल्यों और शिक्षाओं को स्मरण कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से देश को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व आचार्य जयवीर वैदिक ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती 1857 की क्रांति के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए मुख्य मार्ग दर्शकों में से एक थे। इससे पूर्व गुरुकुल, कुरुक्षेत्र के जयपाल आर्य और जगत वर्मा ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित धार्मिक भजन प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें