फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा- रेल कोच फैक्ट्री में सोनीपत के युवाओं को दिलाएंगे रोजगार

Sat, 05 Jan 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
CM manohar lal - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत के गन्नौर में स्थापित हो रही रेल कोच फैक्ट्री में गन्नौर और सोनीपत के युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध करेंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता दरबार के दौरान दी। 

विज्ञापन


इस दौरान एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्री बड़ी (गन्नौर) के प्रधान शमशेर शर्मा की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी कि गन्नौर में स्थापित हो रही रेल कोच फैक्ट्री में 15 प्रतिशत रोजगार गन्नौर क्षेत्र के युवाओं तथा 10 प्रतिशत रोजगार सोनीपत के युवाओं को दिया जाए। मनोहर ने उनकी मांग पर सहानभूति पूर्वक विचार करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को अनुरोध करके क्षेत्र के योग्य युवाओं को अधिमान दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा, डिपोधारकों द्वारा सौंपे गए 8 सूत्री मांगपत्र पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 4 राज्यों की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि नीति तैयार कर बेहतर व्यवस्था की जा सके। अंबाला इलेक्ट्रिकल एप्लाइंसेस मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने किचन एप्लाइंसेस जोन बनाने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मोरनी गेस्ट हाउस का होगा अस्थायी पंजीकरण
 मोरनी गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने पंजीकरण और  नियमित किए जाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस विभाग को सराय एक्ट के तहत उनके अस्थाई पंजीकरण करने के निर्देश दिए और भविष्य में इस संबंध में विचार करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें