फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर ने दिया असंतुष्ट विधायकों को करारा जवाब, देखें CM का शायराना अंदाज

Sat, 04 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
cm khttar
विज्ञापन
आईना तोड़ने वाले ध्यान रहे, अक्श तेरा भी बंट जाएगा कई हिस्सों में। दक्षिणी हरियाणा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा विधायकों को तथ्यों के साथ जवाब देने से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ये शेयर पढ़ा। इसके बाद असंतुष्ट विधायकों और विपक्ष के लगातार हमलों से आहत सीएम विधानसभा में निशाना साधने वालों पर चुन-चुनकर प्रहार किए।
विज्ञापन


 दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में 14 लाख बिजली मीटरों की खरीद में धांधली का मुद्दा उठाने, सीएम को पत्र लिखने, गुरुग्राम में मेट्रो रूट में बदलाव करने और गवाल पहाड़ी में नगर निगम की साढ़े चार सौ एकड़ से अधिक भूमि का इंतकाल चहेतों के नाम करने के आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल को सीएम ने एक-एक कर जवाब दिया।
 
Trending Videos

इन भाजपा विधायकों में असंतोष के स्वर

cm khttar
उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बिजली मीटरों की खरीद में धांधली के आरोप निराधार हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता से अंजाम दिया गया है। गुरुग्राम में मेट्रो रूट संख्या 1,4,5 और 6 गुरुग्राम मानेसर अर्बन कांपलेक्स की विकास योजना 2031 के तहत आता है। सरकार ने इस रूट में कोई बदलाव नहीं किया। केवल बहुत छोटा सा विस्तार सेक्टर-56 के पूर्वी भाग में एपीआर के साथ गोल्फ कोर्स के प्रस्तावित मेट्रो रूट को जोड़ने के लिए किया है। यह विस्तार इसलिए भी आवश्यक हो गया था, क्योंकि मेट्रो रूट गोल्फ कोर्स के साथ सेक्टर-55 और 56 के पूर्वी छोर पर समाप्त हो रहा था। गुरुग्राम में एमआरटीएस योजना का प्रस्ताव है जो गुरुग्राम से मानेसर और मानेसर से बावल तक जाएगी।

इस रूट पर एचएसआईआईडीसी की एक हजार एकड़ भूमि पर ग्लोबल सिटी विकसित की जानी है और इस सिटी में लोगों का फुटफाल लगभग एक लाख रोजाना होगा। सिटी को एमआरटीएस योजना से जोड़ने के लिए रुट में छोटा सा बदलाव किया गया है ताकि सड़क यातायात पर कमी लाई जा सके। इसके लिए टीओडी योजना को भी लागू किया गया है, इसके तहत वाणिज्य क्षेत्र में 24 करोड़ रुपए प्रति एकड़ और आवासीय क्षेत्र में 11 करोड रुपए प्रति एकड़ का भुगतान करना होगा। ये योजना अभी प्रस्तावित है, इसके लिए केंद्र से मंजूरी लेने के साथ ही जनता की आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। सीएम ने अपने जवाब का अंत भी शेयर के साथ ही किया। जो कैमरों की चकाचौंध से खुश होते हैं, हमने एक आइना दिखाया तो परेशान हो गए।
इन भाजपा विधायकों में असंतोष के स्वर :
बिमला चौधरी, उमेश अग्रवाल, घनश्याम सर्राफ, सुखविंद्र मांढी, पवन सैणी, रणधीर कापड़ीवास, ओमप्रकाश यादव, बिक्रम ठेकेदार, प्रेमलता, दिनेश कौशिक, संतोष सारवान, मूलचंद शर्मा, लतिका शर्मा, बलवंत सिंह।
विज्ञापन

ये हैं इनके आरोप

cm khttar
ये हैं इनके आरोप :
. सरकार कर रही कामों भेदभाव
. कुछ विधायकों को ज्यादा तवज्जो
. उनके हलकों में हस्तक्षेप
. तेजी से काम नहीं हो रहे
. लोगों को जवाब देना मुश्किल
. सीएम की घोषणाओं पर भी अमल नहीं
. अधिकारी कर रहे अनदेखी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें