फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलनः जाटों ने दिखाए आक्रामक तेवर, 20 मार्च को फिर करेंगे दिल्ली कूच

Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
jat at jantar mantar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में जंतर मंतर पर वीरवार को एक दिन का विरोध प्रदर्शन करने के बाद जाटों ने आक्रामक तेवर दिखाए और सरकार को अलर्ट रहने की चेतावनी दे दी। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जंतर मंतर से बड़ा ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने देश भर के जाटों का आह्वान किया और 20 मार्च को दिल्ली कूच करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को देश भर के जाट इकट्ठे होकर दिल्ली कूच करें। इस दौरान संसद का घेराव भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 मार्च को जाट अपने वाहनों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर दिल्ली कूच करेंगे। साथ ही सरकार और पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया तो वे सड़कों पर ही अनिश्चितकालीन धरने के लिए बैठ जाएंगे और फिर मांगे पूरी होने के बाद ही दिल्ली से वापस जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जाटों की दिल्ली में हुंकार, धरनों पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा

jat at jantar mantar - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि वीरवार को दिल्ली कूच के एलान के मद्देनजर प्रदेश भर से जाटों के काफिले दिल्ली रवाना हुए। बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों, कारों में लोग दिल्ली पहुंचे, लेकिन इससे पहले सोनीपत में कुंडली बार्डर, बहादुरगढ़ में टीकरी बार्डर और चरखी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हुए हंगामा हुआ। वाहनों के काफिले से जाम की स्थिति बन गई।

दिल्ली पुलिस ने जाटों को रोकने के लिए बैरिकैडिंग्स लगाई थी, जिन्हें धकेल कर लोग दिल्ली में प्रवेश कर गए। उधर पीछे धरनों की कमान महिलाओं के हाथ रही। महिलाओं ने ही संबोधित किया और मांगे पूरी होने तक धरने जारी रखने का आह्वान किया। टीकरी बाडॅर पर आंदोलकारियों के ट्रैक्टर-ट्रालियों के दिल्ली में प्रवेश को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस कम संख्या में थी।

पुलिस के बैरीकेड खुद हटाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरे आंदोलनकारी दिल्ली की सीमा में घुस भी गए लेकिन मुंडका के नजदीक पुलिस ने उन्होंने आगे जाने से रोक लिया। आंदोलनकारी ट्रैक्टर-ट्रालियों से ही जंतर-मंतर जाने पर अड़े थे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें