केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पिछले दिनों हिमाचल आए तो हमारी उम्मीद जगी और हमने उन्हें साइट दिखाई लेकिन वे बोले कि यह महकमा मेरे पास नहीं है। अब जाकर केंद्र सरकार ने रोप-वे निगम बनाया है, जिसके बाद यह काम नाबार्ड को सौंपा है। मेरा हलका देश का पहला हलका है, जिसकी फंडिंग नाबार्ड से होगी। इस परियोजना में सारा खर्च केंद्र का होगा। करीब 50 करोड़ से हमने यहां नींव पत्थर लगाया है। 800 मीटर का यह हाईवे मंडी के पंडोह से बगलामुखी तक हाईवे से लोगों को जोड़ेगा। खर्च अधिक है लेकिन मेंटेनेंस का खर्च ज्यादा नहीं है।
प्रधानमंत्री को बुलाने की तैयारी
सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी ऐसी कर देंगे कि देश-विदेश से आने वाले लोग दाद देंगे। मंडी और संजौली से संपर्क बढ़ा रहे हैं। डेढ़ साल में कीरतपुर से मनाली पंडोह से कुल्लू तक 6 टनल तैयार होने वाले हैं। मंडी से कुल्लू जाने में डेढ़ घंटा लगता है। यह रास्त 40 मिनट का हो जाएगा। यहां हम प्रधानमंत्री की विजिट की तैयारी कर रहे हैं।