फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस जवानों की मौत पर CM मान ने जताया दुख, परिवार को दो-दो करोड़ की सहायता देने का एलान

Wed, 17 Jan 2024 08:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बुधवार सुबह छह बजे घनी धुंध के बीच जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर होशियारपुर जिले के मुकेरियां में सड़क किनारे खड़े ट्राले से पुलिस की बस जा टकराई। इस हादसे में महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 15 जख्मी हो गए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को होशियारपुर के नजदीक सड़क हादसे में तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का एलान किया है।

विज्ञापन


एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राज्य और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से एक्सग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे जबकि एक-एक करोड़ रुपये के बीमे की अदायगी एचडीएफसी बैंक करेगी।

पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की सैनिकों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस मुलाजिमों) और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के मुताबिक है।

खेल मंत्री मीत हेयर ने कबड्डी कोच देवी दयाल के निधन पर दुख जताया

उधर, खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कबड्डी के महान खिलाड़ी और कोच देवी दयाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। देवी दयाल 76 वर्ष के थे। उनका बीती शाम निधन हो गया। मीत हेयर ने अपने शोक संदेश में कहा कि कबड्डी खेल में देवी दयाल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। कबड्डी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का श्रेय उनको जाता है।

विज्ञापन


उनके चले जाने से कबड्डी खेल को अपूर्णीय घाटा हुआ है। देवी दयाल ने बतौर खिलाड़ी देश और विदेश में नाम चमकाने के बाद खेल विभाग में बतौर कोच और खेल अफसर कबड्डी खेल की भी लंबी सेवा की। वह खेल विभाग से 2005 में खेल अफसर सेवामुक्त हुए थे। उन्होंने उच्च विद्या भी हासिल की और खिलाड़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ बने।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें