फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल को सीएम का आश्वासन कहा व्यापारियों को मिलेगी सुरक्षा, अपराधियों पर होगी सख्ती

Sat, 11 Dec 2021 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री से मिला और प्रदेश में अपराधियों के निशाने पर आए व्यापारी वर्ग की चिंताओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार व्यापारियों को पूरी सुरक्षा देगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में व्यापारियों के साथ हुई आपराधिक घटनाओं के मामलों में पुलिस सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


महासम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री से मिला और प्रदेश में अपराधियों के निशाने पर आए व्यापारी वर्ग की चिंताओं से अवगत करवाया। उन्होंने बीते कुछ माह में व्यापारी वर्ग के साथ घटी आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि जींद, हिसार, भिवानी के बाद अब पिहोवा में आढ़ती अमित सिंगला से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।

यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने जैन को आश्वस्त किया कि व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


महासम्मेलन के अध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) आलोक मित्तल से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को पिहोवा मंडी के आढ़ती अमित सिंगला को लगातार दो दिन धमकी देकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इससे व्यापारियों में भय है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। मित्तल ने अपने मातहत अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश उनके सामने ही जारी कर दिए।

पिहोवा में व्यापारी सिंगला को दिया भरोसा

महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव जैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल से मुलाकात के बाद पीड़ित व्यापारी अमित सिंगला से मिले। उन्होंने कहा कि वह व्यापारी बंधुओं के साथ खड़े हैं। उनके साथ सुशील बंसल, तिलक राज शर्मा, सतीश सैनी, राजेंद्र बाखली, रिंकू गर्ग एवं जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें