फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: नगर परिषद थानेसर और सिरसा में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा आरक्षण

Thu, 07 Jul 2022 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछड़ा वर्ग को इस चुनाव में भी आरक्षण नहीं मिलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वार्डबंदी के लिए 2011 की आबादी को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की थानेसर और सिरसा नगर परिषद के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने वार्डबंदी को अंतिम रूप देकर अधिसूचना जारी कर दी है। शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की ओर से इसे पांच जुलाई को जारी किया गया है। दोनों जगह 31-31 सीटों पर चुनाव होगा। एससी वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग को इस चुनाव में भी आरक्षण नहीं मिलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वार्डबंदी के लिए 2011 की आबादी को आधार बनाया गया है। कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर नगर परिषद में कुल जनसंख्या एक लाख 69 772 है, जिसमें से 25184 एससी हैं। 

एससी के लिए पांच, महिलाओं के लिए 11 और एससी महिलाओं के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रहेंगी। सिरसा नगर परिषद में 1 लाख 95 हजार 536 जनसंख्या है, जिसमें 44359 एससी हैं। एससी के लिए यहां सात, महिलाओं के लिए 11, एससी महिलाओं के लिए 3 सीटें आरक्षित की हैं। अन्य सीटें सामान्य वर्ग के लिए रहेंगी।
विज्ञापन


दोनों नगर परिषद में नगर निगम फरीदाबाद, मानेसर और गुरुग्राम के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। पंचायत चुनाव के बाद यहां चुनाव होंगे। वार्डबंदी में सुरेश महाजन बनाम मध्य प्रदेश व अन्य की याचिका में 10 मई 2022 को आए फैसले का भी अनुपालन किया गया है। 19 मई को 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं के साथ थानेसर और सिरसा में इसलिए ही चुनाव नहीं हो पाया, चूंकि दोनों जगह की वार्डबंदी लंबित थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें