बच्ची करीब डेढ़ बजे नींद से जागी तो उसने कुछ दिखाई न देने की बात की। राहुल ने बताया कि जब परिवार वाले शनाया को आंख के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि बच्ची की आंख की पुतली फट चुकी है। बच्ची की आंख के दो ऑपरेशन करने होंगे। इसके बाद भी ठीक होने की गुंजाइश बहुत कम है।
राहुल ने आरोप लगाया कि टीचर ने उन्हें सच बताने के बजाय झूठ बोला और बच्ची को डराया कि वह किसी से कुछ न बताए। राहुल ने कहा कि गुरुवार को वह सभी परिवार को साथ लेकर स्कूल बातचीत करने गए तो पहले उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया। फिर बच्ची के पिता को अकेले अंदर बुलाया गया।
राहुल ने कहा कि इसी बात पर वह धरने पर बैठे थे कि परिवार के साथ झूठ बोलने वाली टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राहुल ने बताया कि एसीपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कमिश्नर तक मैसेज पहुंचाया और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो शुक्रवार को फिर स्कूल के बाहर धरना दिया जाएगा। आगे की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधक और पुलिस की होगी।