वरिष्ठों से काम लेना चुनौती, वेतन कई गुना ज्यादा
सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नौकरी पर रखने के बाद उन्हें उनके आखिरी वेतन से पेंशन की रकम को घटा कर, जो राशि बचती है, वो वेतन के रूप में दिया जाता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि सेवानिवृत्त जितना वेतन लेते हैं, उससे कहीं कम वेतन पर युवा उनसे कहीं बेहतर काम कर सकते हैं जबकि सेवानिवृत्त वरिष्ठ होते हैं और उनसे काम लेना भी कठिन होता है। फिर भी विभाग सेवानिवृत्त को ही वरीयता दे रहे हैं।
सेवानिवृत्त होने से पहले ही नौकरी के जुगाड़ में लग जाते हैं कर्मी
सेवानिवृत्त होने के बाद भी दोबारा विभाग में लगने की परंपरा ने अब गहरी जड़ें जमा ली हैं। हालात ये हैं कि कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने से तीन-चार साल पहले से ही इस जुगाड़ में लग जाते हैं कि कैसे वे दोबारा विभाग में आ सकें। वे अपनी सारी ऊर्जा भविष्य में फिर से नौकरी पाने में लगा देते हैं। इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि युवा रोजगार से दूर होते जा रहे हैं।
हाल में निकली भर्तियां, जो सिर्फ सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए
- विभाग पद पद संख्या महीना
- शिक्षा पीजीटी-टीजीटी-जेबीटी 363 अक्तूबर 2022
- गवनर्मेंट म्यूजियम-10 सीनियर असिस्टेंट व क्लर्क 03 सितंबर 2022
- हॉर्टिकल्चर जूनियर इंजीनियर 02 अगस्त 2022
- रोड चार्जमैन मैकेनिकल 01 अगस्त 2022
- इंजीनियरिंग जूनियर इंजीनियर (सिविल) 15 जून 2022
- इंजीनियरिंग टेक्निकल ग्रेड-1 06 जून 2022
- इलेक्ट्रिकल टेक्निकल सुपरवाइजर 02 जून 2022
- इलेक्ट्रिकल ड्राफ्टमैन 02 मार्च 2022
- हॉर्टिकल्चर हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर 04 जनवरी 2022
- जेल विभाग वार्डन समेत अन्य 101 अक्तूबर 2021
(नोट: इनके अलावा भी कई अन्य विभाग है, जिन्होंने भर्तियां की हैं)
शिक्षा विभाग में नियमित अध्यापकों की भर्ती जल्द ही निकाली जाएगी, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक बोर्ड की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की जरूरत है, इसलिए सेवानिवृत्त कर्मियों को रखा जा रहा है। - हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़, निदेशक, शिक्षा विभाग