फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः प्लाजा में बनेगा अब तक का सबसे बड़ा 32 मीटर का डिटेल मैप, यहां जानिए योजना

Wed, 11 Dec 2019 03:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर 17 प्लाजा में भीड़
विज्ञापन
ली कार्बूजिए के पसंदीदा सेक्टर को फिर से जिंदा करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। बदहाली और चंडीगढ़ प्रशासन की नजरअंदाजी को झेल रहे सेक्टर-17 प्लाजा के दिन अब सवंरने वाले हैं। शहरवासियों को प्लाजा में जल्द ही शहर का सबसे बड़ा 32 मीटर का डिटेल मैप दिखाई देगा। इसके लिए कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया गया है और कंपनी की तरफ से मैप बनाने का काम भी शुरु हो चुका है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 प्लाजा के ब्यूटीफिकेशन का काम शुरु हो गया है। इसके लिए कई चरणों में काम किया जाना है। पहले चरण में प्रशासन सेक्टर-16 और सेक्टर-17 को जोड़ना चाहता है। इसके लिए सेक्टर-17 के ‘डार्क’ जगहों की पहचान की गई है। इन जगहों पर नई लाइट्स लगाकर रोशन किया जाएगा।

बैठने के लिए सिटिंग चेयर्स लगाई जाएंगी, लैंडस्केपिंग होगी और पोस्ट ऑफिस के पास एक नया फाउंटेन भी बनाया जाएगा। इसके अलावा प्लाजा में ग्रीन एरिया को भी बढ़ाया जाएगा। सेक्टर-17 प्लाजा को रोज गार्डन के अंडरपास से भी जोड़े जाने का प्लान है, ताकि लोग आसानी से पैदल घूमते हुए प्लाजा और फिर रोज गार्डन का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन


अंडरग्राउंड तारें बिछाने का काम जल्द होगा शुरु
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-17 के प्लाजा में चार मुख्य काम होने हैं। इनमें से कई के लिए टेंडर भी निकाले गए हैं, जबकि कईयों के लिए कंपनी को काम सौंप दिया गया है। प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-17 का प्लाजा हेरिटेज की श्रेणी में आता है इसलिए प्रशासन हेरिटेज के साथ छेड़छाड़ न करते हुए प्लाजा को संवारने का काम करेगा।

वेंडर्स के हटने के बाद से प्रशासन ने काम में तेजी लाई है। अधिकारी ने बताया कि प्लाजा में लाइट्स लगाने के लिए अंडरग्राउंड तारें बिछाने का काम जल्द ही शुरु किया जा रहा है। इन सभी कामों के लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है और फाइनल अप्रूवल के लिए हेरिटेज कमेटी को भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें