फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शहर की सोनिया को रैफरी का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की रहने वाली डॉ. सोनिया कंवर को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मुक्केबाजी की प्रतियागिता के लिए रैफरी चुना गया है। गेम्स जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। सोनिया चंडीगढ़ अमेच्योर मुक्केबाजी एसोसिएशन की सेक्रेटरी भी हैं।
विज्ञापन

सोनिया कंवर ने बताया कि वह पहले जूडो खेलती थी। इसके बाद मुक्केबाजी के खेल से जुड़ गई। इंटरनेशनल मुक्केबाजी फेडरेशन की ओर से दो स्टार रैफरी का कोर्स कर चुकी हैं। दो स्टार रैफरी कोर्स को पूरा करने वाली सोनिया कंवर शहर की पहली महिला हैं। वहीं वर्ष 2001 में चेन्नई में नेशनल गेम्स में रैफरी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद लगातार विभिन्न खेलों में रैफरी की भूमिका निभा रही हैं। इसी आधार पर सोनिया का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें