200 बसें अभी चल रही हैं। इसी तरह फरीदाबाद में भी सिटी बस सेवा चल रही है। वहां भी बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। औपचारिकताएं पूरी कर सिटी बस सेवा का विस्तार दिल्ली तक किया जाएगा। चूंकि, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना समय की मांग है।
एक बस से 9 कारों जितने यात्री सफर कर सकते हैं। यह न केवल लोगों के हित में है बल्कि पर्यावरण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन सेवा का लाभ उठा सकें, इसके लिए जरूरी है कि यात्री कर में कटौती की जाए और सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं बढ़ाएं।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की प्रधान सचिव अनुराधा शुक्ला ने कहा कि हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के वाहन बिना रिफ्लेक्टिव टेप के यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करते हैं। उन पर लगाम कसी जाए। हरियाणा परिवहन विभाग के एसीएस धनपत सिंह ने कहा कि दो कंपनियों का चयन किया है। हरियाणा से यूपी जाने वाले हर वाहन पर आने वाले समय में रिफ्लेक्टिव टेप लगी होगी।
. हिमाचल के परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व उत्तराखंड के परिवहन अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों के भारी संख्या में ट्रकों और ट्रॉलियों में भरकर आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, बॉर्डर पर ही ओवरलोडिंग की जांच कर इस पर रोक लगाएं। पंजाब की परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने आश्वस्त किया कि जल्दी इस पर कार्रवाई शुरू करेंगे।
. हिमाचल के परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने चंडीगढ़ व हरियाणा में एचआरटीसी की वैट लीजिंग बसों को जब्त करने और बस स्टैंड में एंट्री न देने का मुद्दा उठाया। इस पर चंडीगढ़ व हरियाणा परिवहन विभाग ने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की प्रधान सचिव अनुराधा शुक्ला ने सुझाव दिया कि रेसीप्रोकल कॉमन ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट अलग-अलग करने के बजाए उत्तर भारत के सभी राज्य एक साथ करें। जिस पर सभी ने सहमति जताई।
. रोड सेफ्टी के लिए हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 30 किलोमीटर के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। राज्य राजमार्गों पर सफेद पट्टियां लगाएं।
. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को कर मुक्त करने की तर्ज हरियाणा भी विचार करेगा। हरियाणा में अभी 2 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क है।
. वाहनों के चालान से मिलने वाली राशि का 50 प्रतिशत सड़क सुरक्षा पर खर्च किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की बसें हरियाणा में प्रतिदिन 50 हजार किलोमीटर, जबकि हरियाणा की बसें उत्तर प्रदेश में 60 हजार किलोमीटर चलेंगी।
. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुझाव दिया कि उत्तर भारत के सभी राज्यों में बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल न दिया जाए। यूपी इसे लागू करने जा रहा है। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट का चालान भी सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया है।