फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में ईसाई दंपति की हत्या पर फूटा गुस्सा

Wed, 26 Nov 2014 10:51 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों पाकिस्तान में क्रिश्चियन दंपति की हत्या के विरोध में क्रिश्चियन फ्रंट पंजाब के प्रधान लॉरेंस चौधरी तथा युवा नेता आरिफ मसीह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को पोस्ट आफिस चौक पर ईसाई समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाने से पहले स्थानीय नेहरू पार्क में रैली का आयोजन किया गया। इसमें लॉरेंस चौधरी और आरिफ मसीह ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय और विशेष कर क्रिश्चियन समुदाय के परिवारों पर पाकिस्तान के कट्टरपंथियों द्वारा बहुत बड़े स्तर पर घटनाएं हो रही हैं।

इस घटनाओं की जितनी निन्दा की जाए कम है। इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान की सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है।  इस मौके पर मंगत मसीह, निशू, बलदेव, मुख्खा मसीह, विजय,पास्टर, अजय पाल, रफीक मसीह, रवि मसीह, तरसेम मसीह नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें