फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त खिलाते हैं छोले भटूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ का एक शख्स जी-जान से जुटा हुआ है। सेक्टर-29 बी के मार्केट में छोले भटूरे लगाने वाले संजय राणा कोरोना टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाते हैं। वे पिछले एक महीने से इस कार्य में जुटे हैं। उनकी इस पहल की सराहना पूरे शहर में हो रही है। यूटी प्रशासन वीपी सिंह बदनौर ने भी अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से संजय के हौसले की तारीफ कर उसे सलाम किया है।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने टीवी पर देखा था कि हिमाचल के एक विधायक ने अपने दफ्तर के बाहर लिखवाया हुआ था कि कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना ऑफिस में आना मना है। जब इसकी चर्चा घर पर हुई तो उनकी बेटी ने कहा कि पापा आप भी कुछ ऐसा करो। उसके बाद इस पहल की शुरुआत कर दी। संजय के मुताबिक उनके पास रोजाना 20-25 ग्राहक वैक्सीन लगवाकर आते हैं और इस खुशी में वे उन्हें मुफ्त में भटूरे खिलाते हैं।
ज्यादा से ज्यादा 30-35 लोग को खिला सकते हैं मुफ्त भटूरे
जब संजय से पूछा गया कि एक दिन में वे कितने लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिला सकते हैं तो उनका कहना था कि ज्यादा से ज्यादा 30-35 लोगों को। इससे ज्यादा लोगों को खिलाया तो उनका बजट गड़बड़ा सकता है। उनका कहना है कि यदि ज्यादा लोग आते हैं तो पहले 30 लोगों को खिलाने का प्रावधान कर सकते हैं। उन्होंने दो दिन पहले एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दो दिन पहले उनके पास तीन से चार छोले भटूरे की प्लेट रखी थी। उसी दौरान ग्राहक के साथ दो तीन लोग ऐसे भी आए जो वैक्सीन लगवाकर आए थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने ग्राहकों की बजाय वैक्सीन लगाने वाले लाभार्थियों को भटूरे खिलाए।
विज्ञापन

साइकिल वाले छोले भटूरे के नाम से प्रसिद्ध है
संजय राणा ने बताया कि पूरे इलाके में उनकी दुकान साइकिल वाले छोले भटूरे के नाम से प्रसिद्ध है। शहर के कई नामी लोग भी उनके पास आते हैं। वे अपने छोले में लहसून, प्याज, टमाटर और तेल नहीं डालते हैं। सिर्फ मसालों का इस्तेमाल करते हैं। 40 रुपये में बिकने वाली प्लेट में तीन भटूरे होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके पिता इसी मार्केट में दुकान चलाते थे। उनके बाद वे बेच रहे हैं।
गवर्नर ने अपने ट्वीट में क्या कहा
इस हॉकर के जज्बे को सलाम। देश के प्रति कर्तव्य और जागरूकता को देखकर मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। देश के महा अभियान को सफल बनाने ये व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों को मुफ्त में छोला भटूरा खिलाता है।
विज्ञापन

-वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें