फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, 33.65 करोड़ रुपये की राशि जारी

Thu, 25 Jan 2024 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 33.65 करोड़ रुपये की धनराशि जारी है। मार्कफेड सामान की आपूर्ति करेगा। सर्वाधिक पांच करोड़ रुपये की राशि होशियारपुर जिले को जारी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब पंजाब के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को पंजाब सरकार ने 33.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को मुहैया कराए जा रहे सामान की आपूर्ति मार्कफेड कर रहा है।

विज्ञापन


सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशियन प्रोग्राम योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के दौरान मार्कफेड द्वारा की जा रही आपूर्ति का अब तक का भुगतान कर दिया गया है। इसी दौरान उन्होंने संबंधित जिला प्रोग्राम अफसरों को फंड का इस्तेमाल सरकारी नियमों के अनुसार करने का निर्देश दिया है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अमृतसर जिले को 4.17 करोड़, बरनाला को 65.94 लाख, बठिंडा को 2.28 करोड़, फरीदकोट को 40.22 लाख, फाजिल्का को 4.35 करोड़ और 5.99 लाख (कुकिंग कोस्ट), फिरोजपुर को 4 करोड़ और 4.69 लाख ( कुकिंग कोस्ट), गुरदासपुर को 1.56 करोड़, होशियारपुर को 5 करोड़, जालंधर को 2.51 करोड़, लुधियाना को 97.48 लाख, मानसा को 97.33 लाख, मोगा को 50 लाख, रोपड़ को 92 लाख, संगरूर को 3.07 करोड़, कपूरथला को 2.14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बच्चों, गर्भवती औरतों और दूध पिलाने वाली माताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें