फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पार्सल देने के बहाने घर में घुसा लुटेरा, निकाली पिस्टल, बच्चे ने मचाया शोर तो भाग निकला

Wed, 17 Aug 2022 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

लुटेरे को लगा कि अब वह पकड़ा जाएगा, इसलिए तेजी से भागता हुआ वह बाहर मुख्य द्वार के पास पहुंचा और उसे फांदकर भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद लुटेरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्सल देने के बहाने मंगलवार दोपहर एक लुटेरा चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की कोशिश की लेकिन 12 साल का बच्चा भागकर घर से बाहर आ गया और शोर मचा दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लुटेरा घबराकर बाहर आ गया और मुख्य दरवाजे से कूदकर भाग निकाला। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लुटेरा ऑटो से आया था और कार्टून में कुछ सामान लिए थे। उसने मुंह पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगा रखा था। बाद में कार्टून को खोलकर देखने पर उसमें ईंट निकलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

सेक्टर-35 में मनी एक्सचेंज कारोबारी सुनील बजाज परिवार के साथ रहते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोपहर लगभग पौने तीन बजे आरोपी हरे रंग के एक ऑटो में बैठकर सुनील के घर के पास आया। ऑटो चालक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी ने सुनील के घर की घंटी बजाई। घर में मौजूद एक महिला ने दरवाजा खोला। लुटेरे ने कहा उनका पार्सल आया है। इतने में आरोपी ने पिस्टल निकाल ली और घर में दाखिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान घर में सुनील बजाज की पत्नी, पोता, दो बहुएं और नौकर मौजूद थे। पिस्टल देखते ही सभी लोग घबरा गए। इस बीच मौका देखते ही दरवाजे के पास खड़ा 12 वर्षीय पोता बाहर दौड़ता हुआ आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। लुटेरे को लगा कि अब वह पकड़ा जाएगा, इसलिए तेजी से भागता हुआ वह बाहर मुख्य द्वार के पास पहुंचा और उसे फांदकर भाग गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, इसके अलावा मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के घरों और चौराहे पर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात एक मिनट के अंदर हुई है। 

लॉक हो गया था ऑटोमेटिक गेट इसलिए कूदकर भागा लुटेरा
पुलिस के अनुसार, घर में मुख्य द्वार पर लगा गेट ऑटोमेटिक है, जो अंदर आने पर अपने आप लॉक हो जाता है। बच्चे ने जैसे ही बाहर शोर मचाना शुरू किया लुटेरा भागकर बाहर आया। उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह खुला नहीं। इसके बाद लुटेरा गेट फांदकर भागा। 

डेढ़ करोड़ की लूट का मामला आज तक नहीं सुलझा
सेक्टर-33 में 9 जनवरी 2018 की रात कोल्ड स्टोर के मालिक अजीत जैन के घर हुई डेढ़ करोड़ रुपये की लूट हुई थी। इस चर्चित मामले में अजीत जैन के चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में तब पुलिस ने काफी तेजी दिखाई थी लेकिन केस सुलझा नहीं है। 

                                                                  पार्सल में निकली ईंट।

ऐसे अपराध से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल 
चंडीगढ़ पुलिस के अपराध शाखा से रिटायर्ड डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाकर रखें ताकि घर में आने जाने वाला शख्स कैमरे में कैद हो सके। सुरक्षा को देखते हुए पार्सल देने वाले की सबसे पहले अपने मोबाइल में तस्वीर खींच लें। दरवाजे में आई लेंस लगवाएं ताकि दरवाजे के बाहर खड़े व्यक्ति को अंदर से देख सकें। दरवाजे में लैच लगवाएं। इसमें चेन लगी होती है, जिससे सिर्फ 6 इंच तक दरवाजा ही खुलता है। उसमें से बाहर खड़े व्यक्ति को देखा जा सकता है और छोटा सामान भी उसमें से ही लिया जा सकता। 

पुलिस के स्तर पर हो सख्ती  
रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि पुलिस को कोरियर कंपनियों को निर्देश देने चाहिए कि वह पार्सल घरों में देने वालों के पहचान पत्र बनाएं और उसे गले में लटकाना अनिवार्य करें। पार्सल देने से पहले संबंधित व्यक्ति पार्सल पहुंचाने वाले को फोन करके सूचित करें ताकि उस शख्स का मोबाइल नंबर संबंधित व्यक्ति के पास रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें