फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 हजार सरकारी भर्ती पर सीएम ने दी गुडन्यूज

Fri, 20 Feb 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नौकरियों में पारदर्शी सिस्टम बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राज्य में जिन 47 हजार पदों पर भर्तिया होनी हैं, उनको भरने के लिए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी नेता या अधिकारी की लिस्ट पर नौकरियां नहीं दी जाएंगी। योग्यता के आधार पर ही नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे इसके लिए कार्यप्रणाली तैयार करें। नेता अपने क्षेत्र के लोगों को नौकरियों का आश्वासन देकर वोट बटोरते हैं, बाद में अपने चहेतों को नौकरी पर लगवाते हैं, जिससे व्यवस्था बनाने में दिक्कत होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

47 हजार पदों पर योग्यता के आधार पर होंगी भर्तियां

पूर्व सरकार पर पिछली नियुक्तियों का ठीकरा फोड़ते हुए खट्टर ने कहा है कि पिछली सरकार ने हजारों की संख्या में एडहॉक और कांट्रैक्ट कर्मी लगा दिए। इनमें गेस्ट टीचर सहित डीसी रेट वाले तमाम कर्मचारी हैं। सरकार आपातकालीन स्थित में कुछ कर्मचारी लगा सकती है, लेकिन करीब 60 हजार कर्मचारी लगा देने से मंशा साफ हो जाती है।

अमर उजाला से बातचीत में मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि सरकार शार्ट टर्म प्लॉन लेकर नहीं चल रही है। व्यवस्था परिवर्तन में समय लग सकता है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के बाद प्रदेश की जनता को सरकार के निर्णयों की अहमियत पता चल जाएगी।

कोट:
47 हजार पदों के लिए शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें योग्यता के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो नेता अपने भाषणों में यह कह रहे हैं कि उन्होंने पुराने समय में क्षेत्र से इतने युवाओं को नौकरी लगवाई। वे स्वयं इस बात का प्रमाण हैं कि पहले क्या सिस्टम चलता था।
-मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें