फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक पहल: जब साइकिल पर विधानसभा पहुंचे सीएम और विधायक

Thu, 01 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने एतिहासिक पहल करते हुए आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री और विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा के विधायक पवन सैनी के साइकिल से पहुंचने से प्रेरित होकर भाजपा के सभी विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बुधवार को साइकिल से विधानसभा पहुंचें। 

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी विधायकों के लिए यह ऐतिहासिक मौका था। मानसून सत्र की शुरुआत के पहले दिन लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी साइकिल से ही विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद भी वह लगातार साइकिल से ही विधानसभा तक का सफर तय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे।
उनकी इस पहल को अन्य विधायकों ने भी आपसी बातचीत के बाद सत्र के आखिरी दिन साइकिल से ही विधानसभा तक पहुंचने का निर्णय लिया है। 

ईको फ्रेंडली दोपहिया से पहुंचकर जहां विधायक और मंत्री स्वच्छता मिशन की सफलता का संदेश देगे तो दूसरी तरफ हरियाणा को प्रदूषण से बचाए रखने का भी संदेश पूरे प्रदेश वासियों को देंगे। 

बेहतर पर्यावरण और हरियाली के लिए जाने जाते चंडीगढ़ में बुधवार की सुबह एक साथ भाजपा के विधायकों का काफिला साइकिल रैली की शक्ल में विधानसभा पहुंचा। 

सत्र के आखिरी दिन साइकिल से विधायकों के पहुंचने पर अंदर भी माहौल फ्रैंडली रहे, यही सरकार की भी कोशिश होगी। सत्र के आखिरी दिन कई ऐसे मामलों पर बहस होनी हैं, जब विपक्षियों की ओर से लगातार सरकार पर निशाना साधा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें