हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी कोरोना की चपेट में आ गए। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सूचना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हाईकोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमित होने से लंबित मामलों की सुनवाई में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लंबित मामलों की सुनवाई पूर्व की भांति चलती रहेगी। हाईकोर्ट में लंबित लगभग 300000 मामलों की सुनवाई पूर्व की भांति चलती रहेगी।
जिन मामलों में तारीख पड़ रही थी उसमें तारीख पड़ती रहेगी। हाईकोर्ट में फिलहाल लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि फिजिकल हेयरिंग नहीं हो पा रही है। हाईकोर्ट में फिजिकल हेयरिंग न हो पाने के चलते लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब रोस्टर भी प्रभावित होगा। ऐसे में अब लंबित मामलों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब हाईकोर्ट में जिन मामलों में फिजिकल हेयरिंग हो रही थी, उन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब आपराधिक मामलों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।