फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी के घर में जबरन घुस रही थी महिला, रोकने पर हंगामा, गिरफ्तार

Sat, 17 Apr 2021 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर महिला मुख्य गेट पार कर अंदर भी घुस गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोठी के बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन के कोठी में एक महिला ने जबरन घुसने का प्रयास किया। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 7 का है। महिला को कोठी में जबरदस्ती घुसते देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, लेकिन महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन को चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में कोठी नंबर 20 अलॉट की गई है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक महिला उनके कोठी के बाहर आकर खड़ी हो गई। इसके बाद वह अंदर जाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन महिला कोठी में जाने को लेकर अड़ी रही। सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर महिला मुख्य गेट पार कर अंदर भी घुस गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोठी के बाहर निकाला। 

इसके बाद महिला कोठी की दीवार फांद कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर 26 थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली है। पुलिस ने चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन के कोठी की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल पंकज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ, पुलिस महिला से कोठी में घुसने के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें