पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डीके सिंह ने बताया कि सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर छठ का भव्य आयोजन होगा। हजारों की संख्या में व्रती पहुंचेंगे। 10 नवंबर को ढलते और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। प्रशासन के साथ इस संबंध में बात चल रही है। उन्होंने कहा कि न्यू लेक को जगमग रोशनी से सजाया जाएगा। पिछले वर्ष कोविड के कारण बहुत परेशानी हुई थी।
जोरों पर हैं तैयारियां
इस बार धूमधाम से महापर्व मनाया जाएगा। विकास नगर में कृत्रिम सरोवर का निर्माण कर पूजा होगी। पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ के कार्यकर्ता काम में जुटे हैं। व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। - मुकेश राय, अध्यक्ष पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ चंडीगढ़
चल रही है सरोवर की सफाई
मलोया स्थित बस स्टैंड पर बने सरोवर की सफाई काम शुरू हो गया है। छठ से पहले पूरी तरह से सफाई कर स्वच्छ पानी सरोवर में भरा जाएगा। सरोवर में पानी भरने से पहले उसमें गंगाजल डाला जाएगा। - संजय बिहारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्वांचल संगठन समिति मलोया।
यह है कार्यक्रम
- 8 नवंबर: नहाय खाय
- 9 नवंबर: खरना
- 10 नवंबर: अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य
- 11 नवंबर: उगते सूर्य को अर्घ्य