फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: छतबीड़ चिड़ियाघर अब 75 फीसदी क्षमता के साथ खुलेगा, कोविड गाइडलाइंस का करना होगा पालन

Thu, 24 Feb 2022 05:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली स्थित छतबीड़ चिड़ियाघर में अब 75 फीसदी क्षमता के साथ सैलानियों को जाने की अनुमति दी गई है। डीसी ने बताया कि लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
छतबीड़ चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड की तीसरी लहर के कमजोर पड़ते ही जिला प्रशासन ने लोगों को बड़ी खुशबरी दी है। अब छतबीड़ चिड़ियाघर 75 फीसदी क्षमता के साथ खुलेगा। इतना ही नहीं रविवार को छुट्टी वाले दिन लोग पूरा दिन वहां पर जाकर जानवरों व पक्षियों को देख पाएंगे। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि वहां जाने वाले लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसके तहत मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंस बनाकर चलना होगा। साथ कुछ अतंराल के बाद हाथ भी धोने होंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर तेज होने पर जिला प्रशासन ने कड़े फैसले लिए थे। उसके बाद कुछ समय के लिए छतबीड़ चिड़ियाघर को बंद कर दिया था। इसके बाद चिड़ियाघर देखने आने वाले लोगों की संख्या तय कर दी थी लेकिन अब कोरोना कमजोर पड़ने लगा है। ऐसे में अब 75 फीसदी क्षमता के साथ सैलानियों को जाने की अनुमति दी गई है। डीसी ने बताया कि लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

कोरोना से मोहाली में एक की मौत, 107 नए केस
पंजाब में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मोहाली में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। जबकि 107 नए मरीज मिले हैं। अब तक राज्य में 17694 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 0.47 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली में 18, जालंधर में 14, होशियारपुर में 11, लुधियाना और पठानकोट में 9-9, गुरदासपुर और कपूरथला में 6-6, अमृतसर, पटियाला और रोपड़ में 5-5, बठिंडा में 4, बरनाला और फाजिल्का में 3-3, तीन जिलों में 2-2 और तीन जिलों में 1-1 संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें