फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लाश मिलने से सनसनी : केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल में मिला नग्न शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Fri, 12 Mar 2021 05:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर- 47 स्थित केंद्रीय विद्यालय के जंगल के पास शुक्रवार शाम एक नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, उसकी उम्र तकरीबन 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर 31 थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 47 के केंद्रीय विद्यालय स्थित जंगल के पास एक लाश पड़ी हुईं है जोकि करीब पंद्रह से बीस दिन पुरानी है।

सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच टीम पहुंची। नग्न शव काफी पुरानी होने की वजह से बदबू आ रही था।  जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।
विज्ञापन


जांच करने के बाद शव को जीएमसीएच 32 के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई की लाश व्यक्ति की है या किसी महिला की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद केस का खुलासा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें