फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को जल्द मिलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, जांच के लिए इंदौर जाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को जल्द ही 40 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इन बसों के लिए प्रशासन ने वोल्वो-आयशर के साथ समझौता किया है। कंपनी की तरफ से एक बस तैयार कर ली गई है जिसकी जांच के लिए परिवहन विभाग की एक टीम अगले सप्ताह इंदौर जाएगी। अगर टीम की तरफ से बसों के डिजाइन को हरी झंडी दे दी जाती है तो कंपनी बसों की डिलीवरी शुरू कर देगी और जुलाई माह तक शहर की सड़कों पर 40 और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई दिखाई देंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में चंडीगढ़ में जो ई-बसें चल रही हैं उसके लिए अशोक लेलैंड के साथ 60 रुपये जबकि वोल्वो-आयशर के साथ 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर पर बसें चलाने का समझौता हुआ है। नई इलेक्ट्रिक बसें पिछली बार के मुकाबले 15 रुपये प्रति किलोमीटर सस्ती चलेंगी। प्रशासन ने कुल 80 इलेक्ट्रिक बसें हायर करनी हैं। पिछले टेंडर में विभाग को सभी 40 बसों की डिलीवरी मिल चुकी है। केंद्र सरकार ने सितंबर 2020 में चंडीगढ़ को 80 इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की थी जिसके बाद ही बसों को हायर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन ने बताया कि अगले सप्ताह उनकी टीम इंदौर में इलेक्ट्रिक बसों की जांच के लिए जाएगी। कंपनी को पहले ही बता दिया गया था कि उनको किस तरह की बसें चाहिए, लेकिन फिर भी जांच के दौरान बसों में जो भी कमी होगी, उन्हें दूर करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर टीम की तरफ से इलेक्ट्रिक बसों को डिजाइन फाइनल कर दिया जाता है तो कंपनी की तरफ से इन बसों की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। बसों में सभी एडवांस सुविधाएं प्रदान करने के कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी
- 36 लोगों की बैठने की जगह होगी
- एक समय में अधिकतम 54 लोग सफर कर सकेंगे
- एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी
- इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम (एफडीएसएस) होगा
- प्रत्येक बस चलने की क्षमता न्यूनतम वार्षिक 64,195 होगी
- सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे
- बसों में इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें