फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले श्ाहरवासी ध्यान दें

Tue, 03 Dec 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन को दो महीने के लिए और एक्सटेंड कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन 13 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक चलाई थी। अब इसे 26 जनवरी, 2014 तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

8 दिसंबर से 26 जनवरी तक यह ट्रेन आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 8, 15, 22 और 29 दिसंबर के अलावा 5, 12, 19 और 26 जनवरी को चलेगी।

चंडीगढ़ से यह ट्रेन रात 11.15 बजे हर रविवार को प्रस्थान करती है और लखनऊ, मुजफ्फरपुर, कटिहार, गुवाहाटी, दीमापुर के रास्ते डिब्रूगढ़ जाएगी।

वापसी में डिब्रूगढ़ से यह ट्रेन सुबह 8.40 पर हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी और रविवार को दोपहर 1.10 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन में एसी के चार कोच होंगे, जिनमें तीन थ्री टायर और एक टू टायर कोच होगा। स्लीपर के नौ कोच होंगे। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ और डिब्रूगढ़ के बीच साप्ताहिक नियमित ट्रेन चलती है।

अब स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को सप्ताह में दो दिन के लिए डिब्रूगढ़ के लिए ट्रेन मिल गई है। इसके साथ ही रेलवे ने चंडीगढ़-इंदौर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन को भी 27 दिसंबर तक एक्सटेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन हर शुक्रवार को शाम 7.10 पर चंडीगढ़ से प्रस्थान करती है अगले दिन शाम 5.35 पर इंदौर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर वीरवार को इंदौर से रात 8.35 पर प्रस्थान करती है और अगले दिन शुक्रवार को शाम 5.55 पर चंडीगढ़ पहुंचती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें