600 करोड़ के कार्य स्मार्ट सिटी कर रहा पूरा
नगर निगम के लगभग 600 करोड़ के कार्य स्मार्ट सिटी से ही पूरे किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान में शहर को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए 390 गाड़ियां मंगवाने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। स्मार्ट सिटी के कारण ही निगम का मैटीरियल रिकवरी फेसलिटी सेंटर और डंपिंग ग्राउंड पर 500 टन कचरे के निस्तारण की योजना सफल हो सकी है।
स्मार्ट सिटी से चल रहे प्रोजेक्ट
- 390 गाड़ियां
- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
- सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना
- 500 टन कचरे का निस्तारण
- एसयूवी मैंपिंग योजना
- टर्शरी वाटर आपूर्ति योजना
- मैटीरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का निर्माण
- सैनेटरी लैंडफिल
- स्काडा
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के कई कार्यों को पूरा किया गया है। यह ऐसे कार्य थे, जो नगर निगम या प्रशासन को करवाने चाहिए थे। इस योजना से फंड मिला तो बड़े प्रोजेक्ट भी आसानी से करवाने में मदद मिली। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड