फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी नंबर की चाह: चंडीगढ़ में 49 गुना अधिक बोली पर नीलाम हुआ 0001 नंबर, 24.4 लाख रुपये लगी कीमत  

Tue, 25 Jan 2022 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएच 01-सीएच व अन्य सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी में विभाग को अब तब तक का सबसे अधिक 2 करोड़ 31 लाख 15 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
आरएलए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सीएच 01-सीएच सीरीज के फैंसी नंबर 0001 को 24.4 लाख रुपये में बेचा है। इसे चंडीगढ़ के अमन शर्मा ने खरीदा है। इस नंबर का आरक्षित मूल्य 50 हजार रुपये था, जो 49 गुना ज्यादा कीमत पर बिका है। अमन के पास अन्य गाड़ियां भी हैं, जिनका नंबर भी 0001 ही है।
विज्ञापन


सीएच 01-सीएच व अन्य सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी में विभाग को अब तब तक का सबसे अधिक 2 करोड़ 31 लाख 15 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। सिर्फ सीएच 01-सीएच सीरीज के लिए 2 करोड़ 29 लाख 28 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि बाकी बची सीरीज के नंबरों के लिए 1 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व मिला है। 

आरएलए प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विभाग को इस बार नीलामी में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 0001 नंबर के लिए भी सबसे अधिक बोली लगी है। इसी तरह 0101 नंबर 7.30 लाख रुपये में नीलाम हुआ है, जिसके लिए एमएस जोशी ऑटोजोन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे अधिक बोली लगाई। इसके अलावा 0009 नंबर के लिए 6.63 लाख, 0005 नंबर के लिए 5.83 लाख, 0003 के लिए 5.50 लाख, 0002 के लिए 5.01 लाख, 0007 के लिए 5.01 लाख, 0013 के लिए 4.80 लाख, 0004 के लिए 3.75 लाख और 0008 के लिए 3.10 लाख की बोली लगी है।

एक करोड़ 43 लाख में बिके थे सीएच 01-सीजी के फैंसी नंबर

पिछली बार सीएच 01-सीजी सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था और कुल एक करोड़ 43 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इस नीलामी में भी 0001 नंबर सबसे अधिक 11.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। फैंसी नंबरों की इस ई-नीलामी में सिर्फ चंडीगढ़ के लोग हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए उन्होंने नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होता है। अब जिन्होंने सबसे अधिक बोली लगाई है, उन्हें अगले कुछ दिनों में रकम को जमा कराना होगा। इसके बाद ही बोलीदाता को नंबर सौंपा जाएगा।

चार सीरीज की नीलामी में आरएलए की कमाई 

सीरीज             -      कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएच 01 सीई  -  एक करोड़ पांच लाख रुपये 
सीएच 01 सीएफ   -एक करोड़ 10 लाख रुपये
सीएच 01 सीजी   - 1 करोड़ 53 लाख रुपये
सीएच 01 सीएच-   2 करोड़ 29 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें