फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Punjab Big News: पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च, सीबीआई की छापेमारी; आप विधायक ने अकाल तख्त से मांगी माफी

Sat, 14 Nov 2026 04:26 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए आज पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च किया गया। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी की महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच का दायरा बढ़ते हुए अमृतसर तक पहुंच गया है। आप विधायक ने अकाल तख्त से माफी मांगी। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह के बागी तेवर। पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च। अमृतसर में सीबीआई की छापेमारी। निर्माणाधीन अस्पताल पर कार्रवाई। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह के बागी तेवर
श्री चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आज अपनी कोर कमेटी के साथ अगली राजनीतिक रणनीति को लेकर बैठक की। इस दौरान उनके समर्थकों ने हाथ खड़े कर उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। डॉ. चरणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह श्री चमकौर साहिब से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार करती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका तय है, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च
पंजाब के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए आज पंजाब का करोड़पति पोर्टल लॉन्च किया गया। सीएम भगवंत मान ने इसका एलान किया। 15 से 30 साल के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसके विजेता को एक करोड़ का इनाम मिलेगा।  मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इस मुकाबले में 11 राउंड में 50 हजार सवाल पूछे जाएंगे। सवाल पंजाब से संबंधित होंगे। पंजाबी और अंग्रेजी में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले 10 हजार प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर में सीबीआई की छापेमारी 
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी की महादेव बेटिंग ऐप मामले की जांच का दायरा बढ़ते हुए अमृतसर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने देशभर में एक साथ 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत अमृतसर में बटाला रोड निवासी अक्षय महाजन के घर भी दबिश दी गई। टीम ने वहां से पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। अक्षय महाजन पर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। वह मेसर्स डिजिकैप्स द फ्यूचर ऑफ डिजिटल नामक कॉल सेंटर का अकाउंट और तकनीकी कामकाज संभालता था। पढ़ें पूरी खबर 

आप विधायक ने अकाल तख्त से मांगी माफी
श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तनखैया घोषित किए गए पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने करीब एक महीने बाद अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की और धार्मिक सजा भुगतने के लिए समय मांगा। हल्के से टिकट मिलने के बाद खुद को पंथक विवाद से छुटकारा दिलवाने के लिए ग्यासपुरा ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

निर्माणाधीन अस्पताल पर कार्रवाई 
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कपूरथला रोड स्थित बस्ती बावा खेल इलाके में एक निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह इमारत अमनदीप सिंह की है, जो फिलहाल जेल में बंद है। आरोप है कि वह नशीली दवाइयों की बिक्री से अर्जित काली कमाई से अस्पताल का निर्माण करवा रहा था। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि अमनदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें