फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़ में 10 एसएचओ बदलने की तैयारी, नए इंस्पेक्टरों को मिल सकती थानों की बागडोर

Sat, 11 Jul 2020 11:45 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस विभाग में तबादले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर का नाम सामने आने पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग काफी अलर्ट हो गया है। सूत्रों के अनुसार, विभाग अब अन्य थानों के एसएचओ की लिस्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही शहर के अलग अलग थानों के करीब दस एसएचओ के रूटीन तबादले हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते तक एसएचओ लिस्ट आ सकती है।
विज्ञापन


शहर के ज्यादातर एसएचओ पिछले काफी समय से थानों की बागडोर संभाल रहे हैं। वहीं एक तरफ यह भी चर्चा है कि इस बार ज्यादातर ऐसे इंस्पेक्टरों को थानों में लगाया जाएगा जो पिछले काफी समय से एसएचओ लगना चाह रहे हैं। लेकिन कुछ चहेते एसएचओ की वजह से इन इंस्पेक्टरों को थानों में मौका नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आला अधिकारियों ने कई ऐसे इंस्पेक्टरों के नामों का चयन भी कर लिया है।

अब देखने वाली बात है कि आला अधिकारी आखिर कब इस नए लिस्ट को जारी कर इन इंस्पेक्टरों को थाने की बागडोर संभालने का मौका देते हैं। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट को अगले सप्ताह तक यूटी पुलिस आला अधिकारी जारी कर सकते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ के रिश्वतखोरी में फंसने के बाद शहर थानों में लगे कुछ दगदार एसएचओ को तबादले के लिए भी कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

53 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

दूसरी ओर आला अधिकारियों ने शहर के अलग अलग थानों से 53 पुलिसकर्मियों का रूटीन तबादला किया है। इनमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल समेत कांस्टेबल शामिल है। बताया गया कि यह तबादले सॉफ्टवेयर में नाम आने के बाद किया है। बता दें कि पुलिस विभाग समय समय पर सॉफ्टवेयर में नाम आने पर पुलिसकर्मियों के तबादले करता रहता है।   

तीन साल पूरा होने से पहले होगा तबादला
फरवरी 2020 में आखिरी बार सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और मौलीजागरां थाना प्रभारी जुलदान सिंह का तबादला हुआ था। वैसे तो थाना प्रभारियों की तीन साल बाद एक जगह से दूसरी जगह तबादला होता है। लेकिन मनीमाजरा केस के बाद आला अधिकारी अब रूटीन तबादले कर कुछ एसएचओ की जगहों पर दूसरे इंस्पेक्टरों की शिफ्ट करने चाहते हैं। जबकि एसएचओ के तबादले का समय कम से कम तीन वर्ष तक होता है।  

शिकायतकर्ता को धमकाने का लगा था आरोप
अक्टूबर 2017 को सेक्टर- 31 तत्कालीन थाना प्रभारी जसविंदर कौर का भी नाम सामने आया था। बता दें कि इस केस में शिकायतकर्ता प्रेम कुमार ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी बलदेव कुमार, राजदीप सिंह, अमनजोत सिंह, और जसविंदर कौर उसे अपने बयानों से मुकरने का दबाव डाल रहे हैं। इसके बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बीते 29 जून को इन चारों के खिलाफ एसएसपी यूटी को बनती करवाई करने के आदेश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें