फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपू नेता की हत्या समेत तीन बड़ी वारदातों में चंडीगढ़ पुलिस के हाथ खाली, दबिश दे रही हैं टीमें

Thu, 15 Oct 2020 12:05 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ महिला पुलिस
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या समेत तीन वारदातों में पुलिस एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं, वारदात हुए चार दिन बीत चुके हैं। सेक्टर-26 से बरामद पल्सर बाइक रोपड़ में पंजीकृत है। जांच में सामने आया कि बाइक को कई लोगों को बेचा जा चुका है। पुलिस की जांच अभी बाइक पर ही अटकी पड़ी है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि टीम पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा का नाम सामने आया था। चंडीगढ़ पुलिस 19 अक्तूबर को दिलप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए ला सकती है। उसके आने के बाद मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात मोहाली निवासी सोपू नेता गुरलाल बराड़ (26) फार्च्यूनर गाड़ी से इंडस्ट्रियल एरिया के प्ले ब्वॉय क्लब में आया था। इसी बीच वह पारा क्लब में किसी जानकार युवती के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चला गया। वहां से लौटकर फिर प्ले ब्वॉय क्लब में किसी को गाड़ी देने पहुंचा तो दो युवक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेवारी ली थी। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 302 आर्म्स एक्ट और साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वारदात के चार दिन बाद भी अब तक मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

वहीं, रविवार रात बुडै़ल के सोनू शाह हत्याकांड के गवाह प्रवीण शाह और बाउंसर तीरथ सिंह को गोली मारने के प्रयास के मामले में आरोपी मोंटी शाह अब तक फरार है। इसके अलावा सेक्टर-9 के एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारने के आरोपियों की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें