फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- मर चुकी है, अचानक हुआ चमत्कार और वो जी उठी, कैसे?

Sat, 12 Nov 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में ऑपरेशन के दौरान जी उठी मरी महिला
विज्ञापन
डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और गांव में भी मातम पसर गया, लेकिन अचानक एक चमत्कार हुआ और महिला जी उठी। मामला देश के नामी हॉस्पिटल चंडीगढ़ पीजीआई का है।
विज्ञापन


इस मामले के साथ ही डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई। हुआ यूं कि 7 नवंबर की रात को पीजीआई के डॉक्टर्स ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं उसके लिए डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया गया।

लेकिन जब महिला को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो सब हैरान रह गए क्योंकि इस समय महिला की सांसें चल रही थी। हालांकि दोबारा महिला के इलाज के बाद उसकी 72 घंटे के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को किडनी की समस्या थी

चंडीगढ़ पीजीआई में ऑपरेशन के दौरान जी उठी मरी महिला
जानकारी के मुताबिक 44 साल की कैलाशो देवी को किडनी की समस्या थी। जिसके चलते उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान महिला में खून की कमी पाई गयी थी। कैलाशो देवी की डायलिसिस भी की गई थी।

मृत घोषित होने के बाद कैलाशो के डेथ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन तभी पीजीआई के इमरजेंसी स्टाफ ने देखा कि कैलाशों में सासें थी। शरीर में हरकत देख तुरंत ईसीजी कराई गई और पता चला कि कैलाशो की धड़कनें चल रही हैं।

यह सुनने के बाद वे डॉक्टर गायब हो गए, जिन्होंने महिला को मृत घोषित किया था। इस पर परिजन बेहद गुस्सा हुए। उन्होंने महिला की मौत की खबर गांवों तक भी पहुंचा दी। मामले की शिकायत पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट चिकित्सक से की गई है। परिजनों ने आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें