फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHB ने लोगों को दी राहत, अब इस तारीख तक मिलेगी जुर्माने पर छूट

Thu, 25 Jan 2018 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
buy flat
विज्ञापन
सीएचबी ने वायलेशन वाले मकान में रहने वाले लोगों के लिए खुद कैलकुलेट कर जुर्माना जमा करवाने के लिए दो माह का समय और दे दिया है। पहले 15 जनवरी तक जुर्माना जमा करवाने की तारीख तय थी, लेकिन भाजपा के महासचिव प्रेम कौशिक और पार्षद सतीश कैंथ की मांग पर सीएचबी चेयरमैन ने 15 दिन का समय और दे दिया।
विज्ञापन


अब सांसद किरण खेर ने 31 मार्च तक छूट के साथ जुर्माना जमा करवाने का समय बढ़वाया है। सांसद की अपील पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अब अंतिम तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। खेर ने इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रशासक से बात की।

प्रशासक ने सीएचबी के अधिकारियों को निर्देश जारी कर अंतिम तिथि को 31 मार्च तक बढ़ाने को कहा। अब 31 मार्च तक पेनल्टी चार्जेज जमा कराने वाले अलॉटी को 50 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। खेर ने इसके लिए प्रशासक को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इससे सीएचबी अलॉटियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सीएचबी की ओर से इस तरह की वायलेशन पर पहली बार जुर्माना लिया जा रहा है। शहर के 90 प्रतिशत से ज्यादा हाउसिंग बोर्ड के मकानों में कोई न कोई वायलेशन है। पिछले साल सितंबर माह में सीएचबी ने 100 रुपये स्क्वेयर फीट के हिसाब से जुर्माने का रेट तय किया था, जो अलाटी को हर साल जमा करवाना है,

लेकिन विरोध के बाद सीएचबी ने इस रेट पर भी 10 से 50 प्रतिशत की छूट दे दी थी। इस छूट के बाद सीएचबी ने जनवरी माह में जुर्माने की राशि खुद जमा करवाने वाले को 50 प्रतिशत की और छूट दी है। अब यह छूट मार्च तक जारी रहेगी। उधर, सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन के प्रवक्ता रजत मल्होत्रा का कहना है कि हर साल जुर्माना लेने का सिस्टम ठीक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें