चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेन के बंद होने पर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा कहते हैं कि होलीडे स्पेशल ट्रेन थी जो छुट्टियां खत्म होने पर बंद हो गई। दूसरी तरफ सांसद शेर सिंह घुबाया कहते हैं कि मुझे मालूम नहीं ट्रेन बंद हो गई है।
चलवाने का प्रयास करेंगे यदि फिरोजपुर के लोग चाहते हैं तो इस ट्रेन को चलाने के लिए अकाली-भाजपा के नेता दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस ट्रेन के चलने से सीमावर्ती जिला फिरोजपुर सीधा पंजाब की राजधानी से जोड़ गया था। कांग्रेस के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी कहते हैं कि इस ट्रेन को बंद कराने में बादल परिवार का काफी योगदान है, क्योंकि पंजाब में इन्हीं की ट्रांसपोर्ट है।
फिरोजपुर शहरी हलके के कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने घर के बारे में सोचते हैं पंजाब के बारे में नहीं। फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेन बंद कराने में बादल परिवार को हाथ है। क्योंकि पंजाब में ट्रांसपोर्ट बादल परिवार की है।
इसीलिए केंद्र सरकार ने ये ट्रेन बंद करवाई है। क्योंकि अकाली-भाजपा का गठबंधन है। यदि ट्रेन नहीं चली तो 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता बादल को इसका जवाब देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का कहना है कि ट्रेन का नाम होलीडे स्पेशल था और अब छुट्टियां खत्म हो गई है, ट्रेन बंद हो चुकी तो इसमें नई बात कौन सी है। शर्मा ने ये भी नहीं कहा कि इस ट्रेन को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री से बातचीत करेंगे।
भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को ट्रेन चलाने संबंधी पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ है। धरना-प्रदर्शन में भी लोगों का साथ देंगे।
उधर, रेल मंडल प्रबंधक एन.सी गोयल का कहना है कि अंबाला डिवीजन ट्रेन चलाता तो फिरोजपुर डिवीजन ने पूरे इंतजाम किए हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि ट्रेन मंगलवार रात फिरोजपुर नहीं आई और न ही बुधवार को चंडीगढ़ गई है, इसे बंद समझे। इस पर गोयल ने कहा कि उन्हें अभी तक ट्रेन बंद करने का अधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं मिला है।