फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के एक वीडियो ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, कनेक्शन अमित शाह और योगी आदित्यनाथ से

Wed, 03 Oct 2018 12:57 PM IST
राजन सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
mobile user
विज्ञापन
एक इंजीनियर ने वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसका कनेक्शन अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने की तैयारी में है। आजकल अमित शाह पर बनाई गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक बनिया चालाकी से एक बड़े व्यापारी से ग्राहकों को लुटने से बचाता है।
विज्ञापन


अंत में दिखाया जाता है कि बनिया कोई और नहीं बल्कि अमित शाह हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फेसबुक पर अब तक इसके 80 लाख व्यूज हो चुके हैं। बनिया का रोल निभाने वाले कोई और नहीं बल्कि चंडीगढ़ के इंजीनियर करन अरोड़ा हैं। 26 वर्षीय करन ने अरुण जेटली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीडियो भी बनाए हैं, जो काफी चर्चा में हैं। इन दोनों वीडियो के भी लाखों व्यूज हो चुके हैं। करन बताते हैं कि सबसे ज्यादा अमित शाह के वीडियो को देखा जा रहा है।

करन ने बताया कि वीडियो को लेकर उनके पास गुजरात, राजस्थान सहित कई जगहों से फोन आ चुके हैं और उनकी तारीफ की जा रही है। करन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त फैन हैं। वे एक आइडिया पर काम कर रहे हैं यानी जल्द ही वे नरेंद्र मोदी पर एक वीडियो बनाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने का मकसद ह्यूमर के साथ लोगों को हंसाना है। आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे से हंसी गायब हो चुकी है। वे लोगों को हंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 54 वीडियो बना चुके हैं

Mobile user
सीजीसी लांडरा कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले करन ने बताया कि वे अब तक 54 वीडियो बना चुके हैं। इनमें कई वीडियो सामाजिक सरोकार से जुड़े हैं, जो लोगों के चेहरे पर हंसी लाने के साथ एक मैसेज देते हैं। करन अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखते हैं, एडिट करते हैं और उसे डायरेक्ट भी करते हैं।

करन ने बताया कि वे वीडियो मोबाइल से बनाते हैं, इसलिए ज्यादा खर्च आता नहीं। एक्टिंग के लिए अपने ही दोस्तों को बुला लेते हैं। वे तीन साल तक थियेटर से जुड़े रहे हैं। कुछ टीवी सीरियल में छोटे रोल भी किए हैं। स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल तमन्ना और चैनल वी के स्विम टीम पर काम किया है। करन के फेसबुक पर एक लाख 40 हजार फॉलोवर्स हैं।

रोज मैसेज आते हैं कि मैं आपका बड़ा फैन हूं
करन ने बताया कि उनके फेसबुक पर रोजाना लोगों के सैकड़ों मैसेज आते हैं। इनमें कुछ ऐसे मैसेज होते हैं, जिनमें लोग कहते हैं कि वे करन के बहुत बड़े फैन हैं। वे भी वीडियो बनाना चाहते हैं। कुछ लोग मैसेज करके काम मांगते हैं। कुछ लोग वीडियो की तारीफ करते हैं। करन कहते हैं कि अभी इस स्थिति में नहीं कि किसी को काम दे दें। खुद स्ट्रग्ल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि वे जितना बाहर फेमस हैं, उतना चंडीगढ़ में नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें