चंडीगढ़। जीएमएसएसएस-26 के क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार से रमा अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। महिलाओं को खेलों के प्रोत्साहित करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन भी महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।
इस दौरान पहले मुकाबला यूटीसीए चंडीगढ़ और जेएंडके की महिला टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में चंडीगढ़ ने जेएंडके को 6 रन से हरा दिया। यूटीसीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएंडके की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई।