चंडीगढ़। सेक्टर -50 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के टेबल टेनिस हॉल में खेली गई चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप के मुकाबले 3 से 8 अक्तूबर तक खेले गए। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए मुकाबले हुए।
आखिरी दिन पुरुष वर्ग के फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के अर्णव ने ऋषभ को 4-1 से मात दी। महिला वर्ग के फाइनल में मानव मंगल हाई स्कूल की नेहा ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 4-2 से मात दी। सबजूनियर अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के अर्णव ने अपने ही स्कूल के सम्राट को 4-0 से हरा दिया। लड़कियाें के अंडर-17 वर्ग में मानव मंगल स्कूल की नेहा ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 4-1 से हराया।