फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: दिवाली के बाद बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रही चंडीगढ़ की हवा, सेक्टर-53 में एक्यूआई 302 पहुंचा

Wed, 22 Nov 2023 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहर में अब दिन में भी सर्दी ज्यादा महसूस होने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात के बाद बुधवार को चंडीगढ़ की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। सेक्टर-53 और 22 में पूरे दिन हवा खराब की श्रेणी में रही। शाम साढ़े सात बजे के करीब सेक्टर-53 का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 302 पहुंच गया। सेक्टर-22 का एक्यूआई भी पूरे दिन 250 से अधिक रहा।

विज्ञापन


शहर की हवा अब बहुत खराब की श्रेणी में चली गई है। सेक्टर-52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम साढ़े सात बजे एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। दिवाली से पहले कुछ दिनों तक एक्यूआई 100 से 200 के बीच रहा लेकिन मंगलवार से प्रदूषण बढ़ने लगा और बुधवार को बहुत खराब की श्रेणी में चला गया। अगर दो दिनों तक लगातार एक्यूआई 300 से ज्यादा रहा तो इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लोग आंखों में जलन, खांसी-जुकाम के अलावा सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ सकते हैं।

बुधवार को सेक्टर-53 का एक्यूआई पूरे दिन 200 से 300 के बीच रहा। अन्य एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थिति भी ऐसी ही रही। सेक्टर-22 का एक्यूआई भी पूरे दिन 250 से ज्यादा रहा। यह भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसकी वजह से एक्यूआई बढ़ा है। इसके अलावा शहर में गाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत बड़ी संख्या में वाहन पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी आते हैं, एक्यूआई पर इसका असर भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर 453 तक पहुंच गया था एक्यूआई

दिवाली की रात 10 बजे तक शहर की एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई थी और सेक्टर-53 में एक्यूआई 453 पहुंच गया था। ये गंभीर की श्रेणी में आता है। इससे पहले एक्यूआई इतना ज्यादा कभी नहीं हुआ। अन्य इलाकों की स्थिति भी खराब रही। सेक्टर-22 में 392, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-12 में 301 और इमटेक में बहुत खराब श्रेणी में 360 के स्तर पर पहुंच गया। रात 10 बजे के करीब पूरे शहर की हवा सांस लेने के लिए खतरनाक बन गई थी। स्थिति यह थी कि सड़कों पर काला धुआं नजर आने लगा था।

25.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तापमान

शहर में अब दिन में भी सर्दी ज्यादा महसूस होने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। 

मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों तक दिन के समय में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें