फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल भी भेजे 4 नाम और चारों ही डॉक्टर, जानिए

Tue, 15 Jan 2019 03:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पद्मा अवार्ड
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन को इस बार पद्म अवार्ड के नाम खोजने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। प्रशासन ने तीन पुराने नामों को रिपीट करते हुए पद्म अवार्ड के कुल चार नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे हैं। प्रशासन द्वारा भेजे गए चारों नाम डॉक्टर्स के हैं। बदलाव इतना है कि इस साल तीन पद्मश्री और एक नाम पद्मविभूषण अवार्ड के लिए भेजा गया है। केंद्र सरकार पद्म अवार्ड के लिए नामों की घोषणा 25 जनवरी को करेगी। जानकारी के मुताबिक पिछले साल डॉ. जगत राम, डॉ. अनिल भंसाली और डॉ. एके गुप्ता के नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए एमएचए को भेजे गए थे, लेकिन इनका चयन नहीं हो पाया था। प्रशासन ने एक बार फिर से ये तीनों नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए भेजे हैं। इसके अलावा डॉ. जगदीश चोपड़ा का नाम पद्मविभूषण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इनके नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए भेजे
- पीजीआई के निदेशक डॉ. जगत राम का नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए भेजा गया है। इनकी एमबीबीएस की डिग्री मेडिकल कॉलेज शिमला हिमाचल प्रदेश से पूरी हुई थी। वह नेत्र रोग विशषेज्ञ हैं।
- पीजीआई के ही एंडोक्रॉलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल भंसाली का नाम पद्मश्री के लिए भेजा गया है। डायबिटीज टाइप-2 के लिए भंसाली ने सही तकनीक या सॉल्यूशन इजाद किया जोकि सेल ट्रांसप्लांटेशन तकनीक के जरिये किया जाता है।
विज्ञापन

- पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और हेड हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. एके गुप्ता का नाम भी पद्मश्री के लिए एमएचए को भेजा है। प्रो. गुप्ता को हॉस्पिटल में इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी को बेहतरीन करने और आई डोनेशन प्रमोशन के लिए पहले भी अवार्ड भी मिल चुका है।

इन्हें मिल चुका अवार्ड
चंडीगढ़ से कुल 48 लोगों को पद्म अवार्ड मिल चुका है। इसमें 14 को पद्मभूषण और 34 को पद्मश्री अवार्ड मिला है। इनमें डॉ. जेएस ग्रेवाल (पद्मश्री), डॉ. आरके साबू (पद्मश्री), केएल जाकिर (पद्मश्री), डॉ. केके तलवार (पद्मविभूषण), हीरा लाल सिब्बल (पद्मभूषण), डॉ. एचएस चावला (पद्मश्री), डॉ. बीएन गोस्वामी (पद्मभूषण), डॉ. जेएस चोपड़ा (पद्मभूषण), प्रो. आरसी सोबती (पद्मश्री) और डॉ. केएस चुग (पद्मश्री) शामिल हैं। इसके अलावा स्वर्गीय जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्मभूषण पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें