फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यून फ्लाईओवर: प्लानिंग विभाग की आपत्तियों को नजरअंदाज कर अब लोगों की राय लेगा प्रशासन

Wed, 11 Dec 2019 02:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ का ट्रिब्यून चौक
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनेगा या नहीं यह तय करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन अब लोगों की राय लेगा। इसके लिए 23 दिसंबर को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में शाम 4 बजे शहरवासियों के साथ एडवाइजर की एक बैठक होगी, जिसमें कोई भी पहुंच सकता है। हालांकि ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनाने पर यूटी के प्लानिंग विभाग ने पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को देखने के बाद यूटी प्रशासन ट्रिब्यून फ्लाईओवर बनाने के लिए रास्ते तलाश रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन कोई ऐसा विकल्प चाहता है, जिससे कि फ्लाईओवर भी बन जाए और पेड़ों को भी नहीं काटना पड़े। इस वजह से अब इस मामले में जनता की सुनवाई की जाएगी। इसको लेकर अखबारों में यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से पब्लिक नोटिस निकाला गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को ट्रिब्यून फ्लाईओवर के प्रस्ताव को लेकर ऐतराज है या उसके पास इस प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर कोई वैकल्पिक प्रस्ताव है तो वह इस पब्लिक हेयरिंग के दौरान उसे प्रशासन को सौंप सकता है।

कोई भी लिखित या बोलकर भी दे सकता है सुझाव
कमेटी को प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा हेड कर रहे हैं जो 23 दिसंबर को यूटी गेस्ट हाउस के कान्फ्रेंस हाल में बैठेगी और इन सुझावों को सुनेगी। प्रशासन की तरफ से जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव लिखित में या फिर बोलकर कमेटी के सामने रख सकता है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में 20 नवंबर को सुनवाई के दौरान ट्रिब्यून फ्लाईओवर के निर्माण के लिए रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रशासन को पेड़ काटने के बजाय अन्य विकल्प तलाशना चाहिए। जो पेड़ बरसों से यहां खड़े हैं, उन्हें काटना किसी भी तरह सही नहीं है।
विज्ञापन

अर्बन प्लानिंग विभाग ने भी फ्लाईओवर के निर्माण पर जताई आपत्ति

चंडीगढ़ प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग ने भी फ्लाईओवर पर आपत्ति जताई थी। विभाग ने चीफ इंजीनियर को लिखे पत्र में कहा था कि चंडीगढ़ के मास्टर प्लान-2031 में किसी भी फ्लाईओवर का जिक्र नहीं है। शहर के लिए हेरिटेज स्वरूप को देखते हुए ओवरब्रिज या फ्लाईओवर की सिफारिश नहीं की गई थी। इनसे गैर-मोटर वाहन और पैदल यात्रियों को असुविधा होगी।

ट्रिब्यून चौक ट्रैफिक कम करने को सुझाए ये तरीके
चीफ इंजीनियर को लिखे पत्र में चंडीगढ़ प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग ने ट्रिब्यून चौक पर यातायात को कम करने के उपाय भी सुझाए। उपायों में ट्रिब्यून चौक के पास मौजूदा स्लिप सड़कों के साथ कैरिजवे को जोड़ने की संभावना की खोज शामिल है। यह भी सुझाव दिया गया था कि आईएसबीटी-43 की ओर जाने वाली कारों और बसों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 से एक वैकल्पिक मार्ग का पता लगाया जाए।
विज्ञापन

टाइमलाइन

- जून 2016: सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर परियोजना की घोषणा की।
- दिसंबर 2017: सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति को मंजूरी दी।
- फरवरी 2018: डीपीआर तैयार करने के लिए मुंबई स्थित सलाहकार नियुक्त।
- फरवरी 2019: केंद्र सरकार ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए 183 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
- मार्च 2019: प्रोजेक्ट के लिए टेंडर निकाले गए।
- मार्च 2019: यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने फ्लाईओवर के लिए नींव पत्थर रखा।
- जुलाई 2019: फ्लाईओवर के लिए दोबारा से टेंडर निकाले गए।
- 18 नवंबर 2019: पौध प्रत्यारोपण का काम शुरू।
- 19 नवंबर 2019: सिविल कार्य के लिए ठेकेदार को मंजूरी दी गई।
- 20 नवंबर 2019: हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई।
- 23 दिसंबर 2019: फ्लाईओवर बनाने के लिए लोगों की राय ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें