फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से लेकर चंडीगढ़ तक भारत-पाक मुकाबले के लिए जश्न की तैयारी

Sun, 18 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी)
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले का बुखार लंदन से लेकर ट्राइसिटी में क्रिकेट फैन्स पर सिर चढ़ कर बोलने को तैयार हैं। सुपर संडे को होने वाले इस सुपर फाइनल के  लिए क्रिकेट प्रशंसकाें में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। इस मैच को लेकर विभिन्न जगहाें पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। ट्राइसिटी के होटल से लेकर क्लब और मार्केट में क्रि केट प्रेमियाें के लिए खास तौर इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं होटलाें में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट स्पेशल मेन्यू को तैयार किया गया हैं। जिनमें खिलाड़ियाें से जुड़े नामाें पर डिशेज को तैयार किया गया हैं। इनमें एंलाते मॉल स्थित फूड कोर्ट के होप्पिन रेस्तरां में धोनी हेलिकॉप्टर चिकन, कैप्टन कूल कोल्ड कॉफी, लॉर्ड्स स्टेडियम पास्ता, कोहली कोल्ड कॉफी, टीम इंडिया मिक्स वेज, स्पिनर चाउमिन, स्क्वायर कट कल्मी कबाब, सिक्सर चीज बॉल नाम से डिशेज को मैच के दौरान परोसा जाएगा। वहीं यदि इंडिया मैच जीतती है तो वहां उपस्थित क्रिकेट प्रशंसकाें को बिल में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही होटल को भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा गया है और स्टाफ भी भारतीय टीम की जर्सी में ही रहेगा।

जबकि सेक्टर-23सी की मार्केट एसोसिएशन की ओर से स्क्रीन लगाई जा रही हैं। मैच के दौरान हर चौके छक्काें पर मार्केट एसोसिएशन की ओर से खाने पीने का सामान फ्री दिया जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान नरेश महाजन के अनुसार भारत पाकिस्तान के इस मैच को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलेगा। इसके लिए खासतौर पर इंतजाम किए गए हैं। ताकि देखने वाले मैच को लुफ्त उठा सके। सेक्टर-22 स्थित ट्वंटी-20 रेस्टोरेंट के मालिक वीशू दुग्गल के अनुसार मैच के दौरान टीवी पर मैच को दिखाया जाएगा। साथ ही वहां पर आने वालाें को 20 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेगी बड़ी स्क्रीन

क्रिकेट फैन - फोटो : File Photo
यहां लगेगी बड़ी स्क्रीन : 
एंलाते मॉल स्थित होप्पिन रेस्तरां, हयात होटल, पैडलस-35, ताज होटल एवं प्रेस क्लब के साथ ही सेक्टर-23, 29 और 40 की मार्केट में भी स्क्रीन का इंतजाम किया गया है।

यहां मिलेगा डिस्काउंट : 
सेक्टर-22 स्थित स्पोर्ट्स कॉर्नर के मालिक सुनील कुथरिया के अनुसार सेमीफाइनल के बाद भारतीय टीम के जर्सी बिक ने शुरू हो गई हैं। एक जर्सी की कीमत 400 रुपये है। सुनील के अनुसार कल फाइनल मुकाबले के दौरान दुकान पर क्रिकेट का समान खरीदने वालाें को स्पेशल 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही हैं।

जबकि सेक्टर-20 स्थित साई ट्रॉफी एंड स्पोर्ट्स के मालिक विपिन ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जीत के बाद टीम की 50-60 जर्सी बिक गई हैं अब स्पोर्ट्स आइटम खरीदने पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही हैं।

क्लब में है विशेष इंतजाम :
चंडीगढ़ क्लब में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के दौरान हर छक्के पर मंगवाए जाने वाले आर्डर पर कोई न कोई अतिरिक्त डिश निशुल्क मिलेगी। क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि लान में 20-20 फीट की स्क्रीन लगाई गई है जबकि खाने पीने के अलग से फूड कार्नर लगाए गए हैं।

इसके साथ ही टैटू आर्टिस्ट भी अलग से मंगवाया गया जो कि लोगों के फेस और बाजू पर निशुल्क टैटू बनाएंगे। मालूम हो कि कई लोग अपने फेस पर ही इंडिया का टैटू बनवाते हैं। मालूम हो कि क्लब के कुल 8 हजार सदस्य है जहां पर सिर्फ यहां के सदस्यों को ही जाने की मंजूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें